राहुल गांधी क्या लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव, मोदी सरनेम केस में SC के फैसले के क्या हैं मायने?

Rahul Gandhi, Modi surname case, Narendra Modi, Purnesh Modi, Supreme Court, stay on sentence of Rahul Gandhi

Modi Surname Remark: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सूरत कोर्ट से मिली दो साल की सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्ष के लिए कई मायनों में अहम है।

विज्ञापन

सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता समाप्त हो गई थी। उनका सरकारी बंगला भी छीन गया था। अब सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी संसद सदस्यता की वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन

बहाल होगी राहुल गांधी की सांसद सदस्यता

सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापसी के दरवाजे खुल गए हैं। राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से मार्च में सजा सुनाए जाने के बाद वायनाड में उपचुनाव नहीं कराए गए हैं। अगर वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव करा लिए जाते तो उनकी सदस्यता बहाल नहीं हो पाती।

विज्ञापन

विज्ञापन

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे राहुल गांधी

अगर राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट उनकी सजा पर रोक नहीं लगाता तो फिर वे 2024 का चुनाव नहीं लड़ पाते। अब सजा पर रोक लगाए जाने के बाद राहुल गांधी के 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।

बता दें कि इसी साल लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म हो गई थी। लक्षद्वीप लोकसभा पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया था। हालांकि बाद में केरल हाईकोर्ट ने मोहम्मद फैजल की सजा पर रोक लगा दी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने मोहम्मद फैजल की सदस्यता फिर से बहाल कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ