दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से चले आ रहे प्रदूषण के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं, इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट में कई सवाल उठे. यह भी कहा गया कि कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट्स को दिल्ली की सीमा के 300 किलोमीटर दायरे से दूर रखा जाए. जिसे लेकर बेंच ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.
वहीं, इसके अलावा कोर्ट ने यूपी, हरियाणा, राजस्थान को आदेश दिया है कि वे कोयला आधारित उद्योगों को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी करें.
जिसके बाद बेंच ने केंद्रीय मंत्रालयों से जवाब मांगा है और पूछा है कि इन उद्योंगो को दिल्ली-एनसीआर से बाहर कैसे किया जा सकता है और ऐसा करना संभव है भी या नहीं. सुनवाई के दौरान कोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में वाहनों के कारण बढ़ रहे प्रदूषण का मुद्दा भी उठा. बेंच ने कहा कि इसका परीक्षण किए जाने की जरूरत है. वहीं, अब इस मामले की सुनवाई 12 मार्च तय की गई है.
एससी ने संबंधित राज्य सरकारों से यह भी पूछा कि एनसीआर में प्रदूषण को कैसे कम किया जा सकता है.
SC ने जारी किया कई राज्यों को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी की सरकारों से कहा कि आप कोयला आधारित उद्योगों से होने वाले प्रदूषण को लेकर सार्वजनिक नोटिस भी जारी करें. वहीं, बेंच ने कहा कि इस पर विचार किए जाने की जरूरत है. वहीं, बेंच ने कहा कि हम 12 मार्च को इस संबंध में चर्चा करेंगे कि वाहनों से एयर पलूशन कितना बढ़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट CAQM की ओर से बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक रिपोर्ट दी गई थी. बेंच ने इसी रिपोर्ट के आधार पर कई राज्य सरकारों से जवाब मांगा है.
क्या एक्शन ले सकते हैंः SC
वहीं, बेंच ने कहा कि हम चाहेंगे कि राज्य सरकारें 12 मार्च तक यह बताएं कि क्या एक्शन लिया जा सकता है. इसके अलावा यह भी बताया जाए कि इन सुझावों पर आपकी राय क्या है.
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
41 mins agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
1 hr agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
4 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
7 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines