हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या तमिलनाडु में हॉस्टलों में मिलेगा बीफ? छात्रों की मांग पर जल्द फैसला लेगी विजय सरकार

तमिलनाडु में इन दिनों सरकारी हॉस्टलों में बीफ की मांग को लेकर एक नई बहस छिड़ी है. राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरासु ने शुक्रवार को कहा कि कुछ स्टूडेंट्स चाहते हैं कि सरकारी मेन्यू में बीफ को शामिल किया जाए.

विज्ञापन
क्या तमिलनाडु में हॉस्टलों में मिलेगा बीफ? (Photo: AI)

तमिलनाडु में इन दिनों सरकारी हॉस्टलों में बीफ की मांग को लेकर एक नई बहस छिड़ी है. राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरासु ने शुक्रवार को कहा कि कुछ स्टूडेंट्स चाहते हैं कि सरकारी मेन्यू में बीफ को शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत के बाद इसपर जल्द फैसला लिया जाएगा. हालांकि इस मुद्दे पर हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों की राय अलग-अलग है. वन्नी अरासु ने सैदापेट में एमसी राजा सोशल जस्टिस हॉस्टल की सुविधाओं का मुआयना किया, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की. अरासु ने कहा कि छात्रों के सुझावों के आधार पर हॉस्टल के मेन्यू में बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पहले हॉस्टल में नॉन वेज का ऑप्शन और हर हफ्ते बिरयानी भी दी जाती है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु CM विजय के महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, ट्रांसजेंडर्स को भी दिया तोहफा, पढ़ें मुख्यमंत्री की घोषणाएं

अरासु ने क्या कहा?

वन्नी अरासु ने आगे कहा कि ग्रामीण इलाकों से आए छात्रों ने ये मांग रखी थी कि हॉस्टल के मेन्यू में नॉन-वेज के साथ बीफ को भी शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि अभी सरकारी हॉस्टलों में मटन और चिकन सर्व किया जाता है और सोमवार को बिरयानी परोसी जाएगी. अरासु ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से आए छात्रों का कहना है कि मटन काफी महंगा होता है और वो उसे नहीं खाते, इसलिए मेन्यू में बीफ शामिल किया जाए. उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की राय अलग-अलग होने की वजह से इस बारे में अधिकारियों से बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा.

विज्ञापन

किसने जताया विरोध?

वन्नी अरासु ने बताया कि डिपार्टमेंट छात्रों के फीडबैक के आधार पर हॉस्टल के मेन्यू में एक-एक करके बदलाव ला रहा है. उन्होंने कहा कि उपमा और सेवईं खिचड़ी जैसे फूड आइटम्स को हटाकर उनकी जगह इडली और डोसा जैसे नाश्ते ब्रेकफास्ट में शामिल किए गए हैं. इन सब चर्चाओं के बीच पुथिया तमिलगम के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ के कृष्णसामी ने ह़ॉस्टल के मेन्यू में बीफ शामिल किए जाने की संभावना को लेकर वन्नी अरासु के बयान की निंदा की है. उन्होंने इस बारे में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विजय सरकार ऐसा कोई फैसला लेती है तो इसका अंजाम बुरा होगा. उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को बैलेंस्ड डाइट की जरूरत है, जिसमें प्रोटीन और विटामिन रिच आइट्म्स एड किए जाएं.

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय विवाद पर तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, हिंदी को लेकर सोच बदलने को कहा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola