Wife Swapping Party in Chennai: चेन्नई पुलिस ने वैश्यावृत्ति के एक बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया है। यहां सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए वाइफ स्वैपिंग का गंदा काम किया जा रहा था। खुलासे के साथ पुलिस ने चेन्नई समेत कोयंबटूर, मदुरै, सलेम और इरोड इलाकों में पिछले आठ साल से वाइफ स्वैपिंग पार्टियों का आयोजन कराने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कई महिलाओं का रेस्क्यू भी किया है।
आरोपियों की हुई पहचान
न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पूछताछ में आरोपियों की पहचान सेंथिल कुमार, कुमार, चंद्रमोहन, शंकर, वेलराज, पेरारासन, सेलवन और वेंकटेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ऐसे पुरुषों को निशाना बनाते थे जो दूसरों की पत्नियों के साथ संबंध बनाने की इच्छा रखते थे। फिर ये आरोपी कुछ महिलाओं को अपनी पत्नी के रूप में पेश करते थे। इसके बाद वाइफ स्वैपिंग पार्टी का आयोजन किया जाता था।
आने वाले ग्राहकों से इतने पैसे करते थे चार्ज
एक जांच अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गिरोह ने वाइफ स्वैपिंग पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर पेज बना रखा था। इस गंदे काम के एवज में आरोपी ग्राहकों से 13,000 से 25,000 रुपये तक करते थे। जांच में सामने आया है कि अगर किसी शख्स को महिला के साथ ज्यादा समय बिताना है तो उसके लिए ज्यादा पैसा चार्ज किया जाता था।
30 से 40 साल की उम्र की थी महिलाएं
रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 गिरफ्तारियों के अलावा एंटी-वैस स्क्वाड के अधिकारियों ने कई महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है, जिनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच है। वे सभी विवाहित महिलाएं हैं, लेकिन वाइफ स्वैपिंग पार्टी में जाने के लिए मोटी रकम लेती थीं। बताया गया है कि पड़ोसियों ने ही इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। उन्होंने पिछले कुछ समय से एक घर में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को आते-जाते देखा। देर रात तक घर से म्यूजिक की आवाजें आती थीं।
महिलाओं को परिवार वालों को सौंपा
इसके बाद पुलिस की एंटी-वाइस स्क्वाड विंग ने पनियूर में संदिग्ध घर में छापा मारा। पुलिस ने देखा कि घर के अलग-अलग कमरों में महिलाएं और पुरुष एक साथ थे। इसके बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके देल भेजा गया है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Xanax)
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 mins ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
8 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
9 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
11 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
21 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines