Vaishno Devi to Bhairon Baba Road Closed: वैष्णो देवी की यात्रा करने जाने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी का यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दरअसल, मानसून में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते वैष्णो देवी जाने वाले कई अहम रास्तों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। हाल ही में बाणगंगा से लेकर अर्द्धकुंवारी तक के प्राचीन पैदल मार्ग और बैटरी कार सेवा मार्ग को बंद कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से इन रास्तों पर फिसलन और भूस्खलन की आशंका काफी अधिक है, जिसकी वजह से इन्हें बंद करने का फैसला किया गया है।
भवन से भैरों बाबा तक का रास्ता बंद
प्रशासन की तरफ से दी जानकारी के अनुसार, भले ही बाणगंगा से लेकर अर्द्धकुंवारी तक का रास्ता बंद है, लेकिन ताराकोट से लेकर अर्द्धकुंवारी और सांझी छत के रास्ते खुले रहेंगे। इस रास्ते से श्रद्धालु यात्रा जारी रख सकते हैं। वैष्णो देवी के दर्शन करने आए सभी यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से मां के भवन की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, वैष्णो देवी भवन से भैरों बाबा तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस रास्ते पर फिसलन और भूस्खलन की संभावना काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: तेज बारिश से वैष्णो देवी के भवन बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन, रास्ता बंद होने से भक्तों को परेशानी
श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की अपील
इसके अलावा, वैष्णो देवी भवन से भैरों घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा को भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इस बीच, श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की तरफ से वैष्णो देवी के यात्रियों से खास अपील की गई है, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी यात्री मौसम और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें। वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सिर्फ सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मौके पर राहत दल और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: भारी बारिश…फटा बादल, रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में तबाही का मंजर, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines