अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारत को झटका, जीरो टैरिफ बनेगा बड़ी चुनौती?

US–Bangladesh Trade Deal: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुई नई ट्रेड डील भारत के लिए चिंता की वजह बन गई है. जीरो टैरिफ की वजह से बांग्लादेशी उत्पाद सस्ते होंगे, जिससे भारतीय निर्यात पर असर पड़ सकता है.

US-Bangladesh Trade Deal

Credit: Social Media

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हाल ही में हुई नई ट्रेड डील को भारत के लिए अच्छी खबर नहीं माना जा रहा है. इस समझौते के तहत बांग्लादेश को अमेरिका में कुछ उत्पाद, खासतौर पर कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स, जीरो टैरिफ यानी बिना किसी आयात शुल्क के निर्यात करने की सुविधा मिलेगी. वहीं भारत से अमेरिका जाने वाले ऐसे ही उत्पादों पर अभी भी भारी शुल्क देना पड़ता है. इस डील की वजह से बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग को बड़ा फायदा मिल सकता है. जब बांग्लादेश के कपड़े अमेरिका में बिना टैक्स के पहुंचेंगे, तो उनकी कीमत कम होगी. इसका सीधा असर भारतीय उत्पादों पर पड़ेगा, क्योंकि भारतीय कपड़े महंगे होने की वजह से रेस में पीछे रह सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?

भारत का टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर देश के सबसे बड़े रोजगार देने वाले उद्योगों में से एक है. लाखों लोग इस सेक्टर से जुड़े हुए हैं. अगर अमेरिका जैसे बड़े बाजार में भारतीय निर्यात कम होता है, तो इसका असर उद्योग, रोजगार और विदेशी मुद्रा कमाई पर भी पड़ सकता है. एक और चिंता की बात ये है कि बांग्लादेश भारत से बड़ी मात्रा में कपास और सूत खरीदता है. लेकिन अगर अमेरिका के साथ नई डील के बाद बांग्लादेश अमेरिकी कच्चे माल का ज्यादा इस्तेमाल करने लगता है, तो भारतीय कपास व्यापार को भी नुकसान हो सकता है.

भारत के विपक्षी दलों का क्या कहना है?

इस मुद्दे पर भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि ये डील भारत के हितों के खिलाफ है और सरकार को अमेरिका से इस मामले में बातचीत करनी चाहिए. उनका मानना है कि भारत को भी अमेरिका से समान व्यापारिक सुविधाएं मिलनी चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि ये सिर्फ एक ट्रेड डील नहीं है, बल्कि इससे ग्लोबल मार्केट में कॉम्पटीशन का बैलेंस बदल सकता है. भारत को अपने निर्यातकों को मजबूत करने के लिए नई नीतियां, बेहतर व्यापार समझौते और घरेलू उद्योग को समर्थन देने की जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ