---विज्ञापन---

देश angle-right

Sakshi Murder Case: साक्षी को क्यों चाकू से गोदा? साहिल ने पुलिस के सामने किया बड़ा खुसासा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना घटी। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शरीर पर कई चाकू के वार के बाद हत्यारे ने उसके सिर को बड़े पत्थर से कुचल दिया। ये सब सरेआम हो […]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना घटी। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शरीर पर कई चाकू के वार के बाद हत्यारे ने उसके सिर को बड़े पत्थर से कुचल दिया। ये सब सरेआम हो रहा था और दिल्ली की जनता तमाशा देख रही थी। नाबालिग लड़की हत्या के बाद उसका शव वहीं करीब आधे घंटे तक पड़ा रहा। आसपास और रास्ते से गुजर रहे लोगों का दिल इतना भी नहीं पसीझा कि वे पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी देते।

---विज्ञापन---

साहिल का कबूलनामा 

पुलिस के हत्या ती जनाकारी किसी इंफॉर्मर ने दी। हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी साहिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस के सामने साक्षी की हत्या को लेकर खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक सालिह हत्या करने के बाद बुलंदशहर भाग गया था। जहां से पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी ने अपने कबूलनामा में कहा है कि उसकी प्रेमिका (साक्षी) कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रही थी।

---विज्ञापन---

साहिल से ब्रेकअप करना चाहती थी साक्षी

पुलिस की जांच में लव ट्रैंगल की बात भी सामने आई है। साहिल और लड़की पिछले तीन साल से एक दूसरे को जानते थे। लड़की किसी प्रवीण नाम के लड़के साथ रिलेशन में थी। कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद साहिल के साथ रिलेशन में आई। लेकिन कुछ दिन पहले फिर से प्रवीण लड़की की जिंदगी में लौट आया था। लड़की सालिह से ब्रेकअप करना चाहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

बुलंदशहर पहुंचने के लिए दो बसें बदला

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को खुलासा किया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल ने… नृशंस हत्याकांड को अंजाम देते हुए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचने के लिए दो बसें बदल दीं। सूत्रों ने कहा कि साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

तमाशबीन बने रहे लोग

पुलिस सूत्रों ने कहा, “लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया, हथियार फेंका और बुलंदशहर पहुंचने के लिए दो बसें बदलीं।” घटना के एक सीसीटीवी फुटेज में, साहिल को कथित तौर पर लड़की पर चाकू से कई बार वार करते हुए देखा जा सकता है और जब वह जमीन पर गिर गई तब भी उसने चाकू से वार करना जारी रखा। उसने उसे लात मारी और फिर पास में पड़ी एक कंक्रीट की पटिया ले ली और उसके सिर पर वार किया। यह सब उस समय हुआ जब फ़ुटेज में दिखाया गया कि लोग घटनाओं को देख रहे हैं और बिना किसी हस्तक्षेप के आगे बढ़ रहे हैं।

First published on: May 30, 2023 11:25 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola