Onion Price Hike Update In Delhi NCR: प्याज भी अब टमाटर की राह पर चल पड़ा हैं। पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में प्याज के दाम दोगुना हो गए हैं। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी प्याज की कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है।
टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो बेंगलुरु में प्याज का होलसेल रेट 70 रुपये किलो है। वहीं रिटेल रेट 40 से बढ़कर 80 हो गया है। कुछ दिनों में प्याज के दाम 150 रुपये किलो तक हो सकते हैं। हुबली में प्याज की कीमत 2500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 6 हजार से 6.5 हजार प्रति क्विंटल हो चुका है। इसके अलावा रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 36 से 38 रुपए किलो से 75 से 80 रुपए प्रति किलो हो चुका है।
सरकार ने उठाए बड़े कदम
वहीं कीमतें कम करने के लिए सरकार ने भी कुछ कदम उठाए हैं। सरकार ने शनिवार को प्याज के निर्यात पर शुल्क लगा दिया। अब दिसंबर तक प्याज के निर्यात पर 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से शुल्क देना होगा। इससे पहले 40 रुपये किलो था। निर्यात शुल्क लगने से घरेलू मार्केट में प्याज की आवक बढ़ेगी जिससे दामों में कमी हो सकती है।
सरकार बेच रही सस्ता प्याज
इसके अलावा सरकार नेफेड के जरिए खुद भी प्याज बेच रही है। एक तरफ जहां रिटेल मार्केट में 80 से 100 रुपए किलो तक प्याज बिक रहा है तो वहीं सरकारी दुकानों पर ये 25 रुपए किलो तक बिक रहा है। खरीफ के मौसम में अत्यधिक बारिश के कारण प्याज की समय पर बुवाई नहीं हो सकी। इसलिए नया प्याज बाजार में नहीं आ सका। इसके अलावा मार्केट में उपलब्ध प्याज को व्यापारी स्टाॅक के रूप में जमा कर रह हैं।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
30 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines