---विज्ञापन---

देश angle-right

नारी शक्ति वंदन बिल अभी क्यों नहीं हो रहा लागू? राज्यसभा में नड्डा ने खुद दिया जवाब

JP Nadda on Nari Shakti Vandan Bill: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार को कार्यवाही के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन’ को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने सदन को बताया कि आखिर अभी इस बिल को क्यों लागू नहीं किया जा सकता है। इसके […]

---विज्ञापन---

JP Nadda on Nari Shakti Vandan Bill: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार को कार्यवाही के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन’ को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने सदन को बताया कि आखिर अभी इस बिल को क्यों लागू नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई। साथ ही उन्होंने बताया कि ये बिल साल 2029 में ही क्यों लागू होगा।

आखिरकार हमें आरक्षण देना है

जेपी नड्डा ने सदन में कहा, अभी चर्चाएं हुई कि इस बिल को अभी लागू कर दो… इस बिल को लागू करने में देरी क्यों हो रही है…? उन्होंने कहा कि कुछ संवैधानिक व्यवस्थाएं होती हैं। संवैधानिक तरीकों से काम करने का तरीका होता है। आखिरकार हमें महिलाओं को आरक्षण देना है। अब सवाल उठता है कि किस सीट पर आरक्षण मिले इसका फैसला कौन करेगा? इसका फैसला सरकार नहीं कर सकती है। इसके लिए भी एक व्यवस्था है।

---विज्ञापन---

अगर में ये कर दूं तो?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं सरकार में हूं, वायनाड, अमेठी, रायबरेली और कालबुर्गी को कर दूं तो? इसके लिए दो चीजें आवश्यक हैं। पहला कि सेंसस हो, जनसंख्या सामने आए। इसके बाद सीट और नंबर निकाले जाए। इसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं सीटें बढ़ा दो… इस पर नड्डा ने कहा कि भाई सीटें बढ़ेंगी तो 33 प्रतिशत भी तो बढ़ जाएगा।

यही एक मात्र रास्ता है

उन्होंने कहा कि अगर आज आप इस बिल को पास कर देते हैं तो साल 2029 में हमारे देश की आरक्षित महिलाएं जीत कर आएंगी। और यदि ये बिल आज पास नहीं होता है तो यकीन मानिए 2029 में आरक्षित महिलाएं सदन में नहीं आ पाएंगी। इसलिए यही एक मात्र रास्ता है, जिससे हमें जाना होगा।

---विज्ञापन---

पल में प्रलय होगी, फिर करोगे कब?

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पंचायत चुनाव में, जिला पंचायत चुनाव में जब तत्काल हो जाता है तो इसमें महिला आरक्षण बिल अभी क्यों नहीं हो सकता है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होगी फिर करेगा कब…।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2023 12:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola