Leh Protest: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में बुधवार को छात्रों और पुलिस के बीच जमकर पत्थरबाजी और झड़प हुई. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. जानकारी के अनुसार वांगचुक 15 दिन से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हुई. छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगा दी. पुलिस पर भी पत्थरबाजी की और CRPF की गाड़ी में भी आग लगा दी.
बता दें कि ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, मांगे ना पूरी होने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था. विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में रैली भी निकाली.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भड़का भारत, UN में कहा- अपने ही लोग मार दिए, क्या मासूम बच्चे आतंकवादी थे?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पांच अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया था. जम्मू-कश्मीर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना जबकि लेह और कारगिल को मिलाकर लद्दाख एक अलग केंद्रशासित प्रदेश बना था. अब इसी लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है.
विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी. साथ ही अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को भी फूंक डाला. पुलिस एक तरफ भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज भी कर रही है तो दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर रहे हैं.
छात्रों की क्या हैं मांगे?
- लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले.
- संवैधानिक सुरक्षा (6वीं अनुसूची के तहत) दी जाए.
- कारगिल और लेह को लोकसभा सीट बनाएं.
- सरकारी नौकरी में स्थानीय लोगों की भर्ती हो.
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
38 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines