हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

लड़कियां सिर क्यों नहीं मुंडवा सकती? सोशल मीडिया पर वायरल हुई लड़की का ट्रोलर्स को करारा जवाब, जानें क्या है मामला

सिर मुंडवाने पर ट्रोल हुई लड़की ने नेगेटिव ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सिर मुंडवाने की वजह बताते हुए सोशल मीडिया पर जारी चर्चाओं पर विराम लगाया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और लड़की क्यों ट्रोल हो रही थी?

विज्ञापन
लड़की सिर मुंडवाती हुई और ट्रोलर्स को जवाब देते हुई।

सोशल मीडिया पर कीर्थना मेनन नामक लड़की के सिर मुंडवाते हुए का वीडियो वायरल हुई। कीर्थना ने खुद सिर मुंडवाते हुए का वीडियो बनाकर अपलोड किया। क्लिप को कैप्शन दिया- POV, मेरी मां ने मेरी शादी तय की। वीडियो देखकर यूजर्स ने उसे ट्रोल कर दिया और पॉजिटिव-नेगेटिव दोनों तरह की बहस को जन्म दिया। कुछ यूजर्स ने इसे परिवार के द्वारा शादी के लिए डाले जा रहे दबाव के विरोध में ऐसा किया। कुछ यूजर्स ने पुरानी भारतीय परंपराओं के खिलाफ साहसिक फैसला बताया।

Train Pooja Path: ट्रेन में पूजा-पाठ का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल तो रेलवे ने कही ये बात

लड़कियों के सिर मुंडवाने पर उठे सवालों का जवाब

वायरल वीडियो में कीर्थना फर्श पर बैठी हैं। एक आदमी उनके लंबे बाल काट रहा है। नीचे रखे कपड़े पर बाल गिर रहे हैं। इस वीडियो का कैप्शन पढ़कर यूजर्स ने सवाल उठाया कि कीर्थना ने अरेंज मैरिज से बचने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। इसका जवाब देते हुए कीर्थना ने कहा कि क्यों लड़कियां सिर नहीं मुंडवा सकती क्या? शादी से बचने के लिए सिर नहीं मुंडवाया। सिर मुंडवाने के फैसले के पीछे शादी की प्लानिंग या पारिवारिक दबाव नहीं था। यूजर्स ने कैप्शन का गलत मतलब निकाल लिया।

विज्ञापन

माता-पिता की सहमति से बदलाव के लिए मुंडवाया सिर

कीर्थना ने कहा कि सिर मुंडवाने का फैसला सिर्फ लुक में बदलाव करना था, क्योंकि बदलाव पसंद है। अपनी इच्छा के बारे में मां को बताया तो उन्होंने भी समर्थन किया। फिर हम मंदिर में गए और बाल उतरवा दिए। उसने रुटीन वीडियो की तरह उस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, लेकिन सोचा नहीं था कि यह वायरल हो जाएगा। सोचा नहीं था कि लोग महिलाओं के लुक और विवाह संबंधी सवाल उठाने लगेंगे। फिर ऐसे मामलों में आखिर लड़कियां ही निशाने पर क्यों आती हैं?

Watch: शेरनी का खौफनाक हमला, 30 मिनट तक शख्स को दबोच कर रखा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

विज्ञापन

पति की मौत पर सिर मुंडवाने की परंपरा का जिक्र किया

कीर्थना ने कहा कि सिर मुंडवाना कोई बड़ी बात नहीं और न मेरे माता-पिता को इसमें कुछ गलत लगा। महिलाओं के द्वारा सिर मुंडवाने को भारतीय समाज को सामान्य मान लेना चाहिए। वीडियो वायरल इसलिए हुआ, क्योंकि एक लड़की अपने बाल मुंडवा रही है, जो शायद भारतीय सामाजिक परंपराओं के रक्षकों को पसंद नहीं आया। क्योंकि पुराने भारत में पति की मौत पर सिर मुंडवाने की परंपरा रही है। सिर मुंडवाने का फैसला निजी था और इसे ऐसे ही चलते-फिरते नहीं लिया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola