चीन से मंगाए 'रोबोट डॉग' ने खोली पोल, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट वेन्यू छोड़ने का आदेश

दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी को कार्यक्रम स्थल खाली करने के लिए कहा गया. विवाद की वजह एक चीनी रोबोट डॉग बना, जिसे यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर प्रदर्शित किया गया था.

Galgotia University

Credit: X

देश की जानी-मानी गलगोटिया यूनिवर्सिटी की मुसीबत उस वक्त और भी बढ़ गई , जब दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट के दौरान उसे कार्यक्रम स्थल खाली करने के लिए कहा गया. विवाद की वजह एक चीनी रोबोट डॉग बना, जिसे यूनिवर्सिटी ने अपने स्टॉल पर प्रदर्शित किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोट डॉग को प्रदर्शनी के रूप में रखा था, जिसे ‘ओरियन’ नाम दिया गया. शुरुआत में इसे यूनिवर्सिटी के इनोवेशन और रिसर्च से जुड़ा प्रोजेक्ट बताया गया. लेकिन जल्द ही सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये रोबोट भारत में बना नहीं है, बल्कि ये चीन की कंपनी Unitree Robotics का प्रोडक्ट है. बताया गया कि ये रोबोट Unitree Go2 मॉडल है, जो पहले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है. जैसे ही ये जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट वायरल होने लगे और यूनिवर्सिटी पर विदेशी तकनीक को भारतीय इनोवेशन बताने के आरोप लगने लगे.

आयोजकों ने क्यों उठाया ये कदम?

AI समिट के आयोजकों का कहना था कि किसी विदेशी प्रोडक्ट को बिना साफ जानकारी के भारतीय तकनीक के रूप में पेश करना कार्यक्रम के नियमों के खिलाफ है. साथ ही, इस तरह की प्रस्तुति ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल की भावना को भी नुकसान पहुंचाती है. इसी कारण आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल हटाने और वेन्यू खाली करने को कहा. गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने विवाद बढ़ने के बाद बयान जारी कर कहा कि उन्होंने कभी ये दावा नहीं किया कि रोबोट पूरी तरह उन्होंने बनाया है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, ये रोबोट छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स समझाने के लिए एक लर्निंग टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और नामकरण को लेकर भ्रम की स्थिति बनी, जिससे विवाद और गहरा गया. AI समिट में हुआ ये घटनाक्रम शिक्षा और तकनीक से जुड़े संस्थानों के लिए एक अहम सबक माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ