Why ECI revoked registration of parties like MMK and KMDK in Tamil Nadu: इलेक्शन कमीशन (Election Commission) से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, आयोग ने तमिलनाडु की 42 राजनीतिक पार्टियों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु की 42 रजिस्टर्ड अनरेकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (RUPPs) का पंजीकरण रद्द कर दिया है।
तमिलनाडू मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई आयोग के दूसरे चरण की डीरेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें पूरे देश में कुल 474 ऐसी पार्टियां की जांच किया गया है। आइए आपको खबर में बताते हैं कि बिहार चुनाव पर चुनाव आयोग के इस कदम का क्या कोई असर पड़ेगा या नहीं?
चुनाव आयोग क्यों और किस स्थिति में किसी पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है?
जानकारी के अनुसार इन सभी पार्टियों ने पिछले छह वर्षों (2019 के बाद) से किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। आयोग के मुताबिक ये नियम है कि कोई राजनीतिक पार्टी अगर ऐसा करती है तो उसका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। आयोग के मुताबिक जिन पार्टियों का रजिस्ट्रेन रद्द किया है उसमें से एक भी पार्टी ने बीते छह सालों में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर अपने उम्मीदवार को चुनाव नहीं लड़ाया था।
राजनीतिक पार्टियों के लिए ये हैं नियम
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक देश में राजनीतिक पाटियों के लिए पांच वर्षों के भीतर कम से कम एक चुनाव लड़ना अनिवार्य होता है। बता दें तमिलनाडु में जिन पार्टियों के रजिस्ट्रेन रद्द किए गए उनमें से कुछ प्रमुख हैं मणिथनेया मक्कल काची (MMK), तमिलनाडु पीपुल्स प्रोग्रेसिव,कोंगुनाडु मक्कल देशिया काची (KMDK) और ह्यूमैनिटी पीपुल्स पार्टी। चुनाव आयोग का दावा है कि ये कदम देश की चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
क्या इससे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कोई असर पड़ेगा?
राजनीतिक जानकारों की मानें तो तमिलनाडु की इन 42 पार्टियों के पंजीकरण रद्द होने से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कोई सीधा या अप्रत्यक्ष असर नहीं पड़ेगा। ये पार्टियां मुख्य रूप से तमिलनाडु-केंद्रित हैं और बिहार में उनकी कोई सक्रियता या उपस्थिति नहीं रही है। बता दें नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 होने हैं। फिलहाल राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 65 लाख वोटरों के नाम हटाए जाने का काम हो रहा है, जिसका विपक्ष विरोध कर रही है।
ये भी पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, राजनीतिक रैलियों पर पुलिस को दिया ये आदेश
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
48 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines