भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में एक बार फिर से तनाव और आपसी मनमुटाव बढ़ता हुआ दिखाई देने लगा है. जिसका कारण बांग्लादेश के विपक्षी दल नेशनल सिटिजन्स पार्टी का बयान है, जिसमें भारत से माफी मंगवाए जाने की मांग की जा रही है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी को लेकर भी टिप्पणी की गई है. फिलहाल इस मुद्दे पर भारत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी सांसद विपक्ष के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम ने कहा है कि आवामी लीग का 16 साल समर्थन करने के लिए भारत को माफी मांगनी चाहिए. बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक इतिहास में अपनी भूमिका को स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के पड़ोसियों के साथ रिस्ते बराबरी और सम्मान के आधार पर ही होने चाहिए.
शुभेंदु अधिकारी को भी घेरा
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, नाहिद ने पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी पर भी गैर जिम्मेदार बयानों के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश सरकार और विदेश मंत्रालय को मजबूती से जवाब देना चाहिए.’
भारतीय उच्चायुक्त का भी लिया नाम
नाहिद ने कहा, ‘नए भारतीय उच्चायुक्त को माफी से शुरुआत करनी चाहिए. 16 सालों से भारत की सरकार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अवामी लीग को सत्ता में मौजूद रहने में मदद कर रही है और इसके लिए उसे बांग्लादेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को उस्मान हादी के हत्यारों को पनाह देने के लिए भी मांगनी चाहिए.’
यह भी पढ़ें- शांति समझौते के बाद भी अमेरिका-ईरान में हमले जारी, क्या UN या अंतरराष्ट्रीय कोर्ट दे सकती हैं दख़ल?
दिनेश त्रिवेदी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा
भारत सरकार ने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया है. गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि त्रिवेदी को टेबल ऑफ प्रेसिडेंस में उनके लिए एक व्यक्तिगत व्यवस्था के तहत केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है, जबकि टीओपी में कोई संशोधन नहीं किया गया है. इसमें कहा गया है कि ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ में दिया गया पद केवल रस्मी कार्यक्रमों के लिए होता है.
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
19 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
40 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
2 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines