Abhijeet Dipke’s Marriage Plans: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भले ही देश के सबसे चर्चित स्टूडेंट एक्टिविस्ट में से एक बन गए हों, लेकिन उनके परिवार का कहना है कि वो अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनकी मां अनीता दीपके के मुताबिक, 30 साल के अभिजीत को पिछले करीब 2 साल से शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने तक इस फैसले को टालने का मन बनाया है.
शादी को लेकर बोलीं दीपके की मां
पीटीआई से बात करते हुए अनीता दीपके ने बताया कि उनके बेटे को शादी के प्रपोजल तब से ही मिलने लगे थे, जब NEET-UG पेपर लीक के आरोपों को लेकर CJP की लीडरशिप में हुए आंदोलन के दौरान उन्हें देशभर में पहचान मिली थी. हालांकि उन्होंने कहा कि अभिजीत परिवार शुरू करने से पहले खुद अपनी कमाई करने की बात पर अडिग रहे हैं.
करियर पर फोकस
पुरानी बातचीत को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके बेटे का मानना है कि शादी करने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए, करियर बनाना चाहिए और खुद को आर्थिक रूप से काबिल बनाना चाहिए. हालांकि परिवार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आर्थिक संसाधन मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने अपने पैरों पर खड़े होने पर जोर दिया है. उन्होंने अभिजीत को सादगी और ईमानदारी को अहमियत देने वाला इंसान भी बताया और कहा कि उन्हें महंगे तोहफे लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो अपनी शादी में सिर्फ कपड़े ही स्वीकार करेंगे.
आंदोलन का चेहरा बने दीपके
अभिजीत दीपके 6 जून 2026 को अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली लौटे और जल्द ही NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों का एक बड़ा चेहरा बन गए. ये आंदोलन बाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ, जो प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांगों में से एक थी.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा
विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बावजूद, दीपके की निजी जिंदगी के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती रही है. उनकी मां ने कहा कि किसी भी माता-पिता की तरह वह भी अपने बेटे को लाइफ में सेटल होते हुए देखना चाहती हैं, लेकिन उनका मानना है कि ये फैसला पूरी तरह से उन्हीं का होना चाहिए.
फिलहाल शादी की बात नहीं
अभिजीत दीपके की मां ने आगे कहा कि परिवार ने हाल ही में शादी के बारे में कोई चर्चा नहीं की है क्योंकि अभिजीत की तबीयत ठीक नहीं रही है और वो अपने काम में मशगूल रहे हैं. उनकी बातचीत आमतौर पर वीडियो कॉल तक ही सीमित रहती है, जिसमें खास तौर से उनकी सेहत पर बात होती है. अनीता दीपके ने कहा कि उनका प्लान है कि अभिजीत के घर लौटने के बाद कम से कम एक महीने तक शादी के बारे में कोई चर्चा न की जाए, ताकि उन्हें कोई भी निजी फैसला लेने से पहले रिकवर होने का वक्त मिल सके.
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
5 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
9 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
13 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines