अभिजीत दीपके कब करेंगे शादी? CJP फाउंडर की मां अनीता दीपके ने बताया मैरिज प्लान

When Abhijeet Dipke Will Marry: सीजेपी नेता अभिजीत दीपके भारत में आंदोलन का बड़ा चेहरा बन चुके हैं, उनकी कोशिशों के बाद जंतर-मंतर पर महीनेभर प्रदर्शन हुआ जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अब प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद दीपके की निजी जिंदगी के बारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं.

Abhijeet Dipke Mother

Abhijeet Dipke and Aniata Dipke (Photo-ANI)

Abhijeet Dipke’s Marriage Plans: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भले ही देश के सबसे चर्चित स्टूडेंट एक्टिविस्ट में से एक बन गए हों, लेकिन उनके परिवार का कहना है कि वो अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनकी मां अनीता दीपके के मुताबिक, 30 साल के अभिजीत को पिछले करीब 2 साल से शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने तक इस फैसले को टालने का मन बनाया है.

विज्ञापन

शादी को लेकर बोलीं दीपके की मां

पीटीआई से बात करते हुए अनीता दीपके ने बताया कि उनके बेटे को शादी के प्रपोजल तब से ही मिलने लगे थे, जब NEET-UG पेपर लीक के आरोपों को लेकर CJP की लीडरशिप में हुए आंदोलन के दौरान उन्हें देशभर में पहचान मिली थी. हालांकि उन्होंने कहा कि अभिजीत परिवार शुरू करने से पहले खुद अपनी कमाई करने की बात पर अडिग रहे हैं.

विज्ञापन

करियर पर फोकस

पुरानी बातचीत को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके बेटे का मानना ​​है कि शादी करने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए, करियर बनाना चाहिए और खुद को आर्थिक रूप से काबिल बनाना चाहिए. हालांकि परिवार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आर्थिक संसाधन मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने अपने पैरों पर खड़े होने पर जोर दिया है. उन्होंने अभिजीत को सादगी और ईमानदारी को अहमियत देने वाला इंसान भी बताया और कहा कि उन्हें महंगे तोहफे लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो अपनी शादी में सिर्फ कपड़े ही स्वीकार करेंगे.

आंदोलन का चेहरा बने दीपके

अभिजीत दीपके 6 जून 2026 को अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली लौटे और जल्द ही NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों का एक बड़ा चेहरा बन गए. ये आंदोलन बाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ, जो प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांगों में से एक थी.

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा

विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बावजूद, दीपके की निजी जिंदगी के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती रही है. उनकी मां ने कहा कि किसी भी माता-पिता की तरह वह भी अपने बेटे को लाइफ में सेटल होते हुए देखना चाहती हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि ये फैसला पूरी तरह से उन्हीं का होना चाहिए.

फिलहाल शादी की बात नहीं

अभिजीत दीपके की मां ने आगे कहा कि परिवार ने हाल ही में शादी के बारे में कोई चर्चा नहीं की है क्योंकि अभिजीत की तबीयत ठीक नहीं रही है और वो अपने काम में मशगूल रहे हैं. उनकी बातचीत आमतौर पर वीडियो कॉल तक ही सीमित रहती है, जिसमें खास तौर से उनकी सेहत पर बात होती है. अनीता दीपके ने कहा कि उनका प्लान है कि अभिजीत के घर लौटने के बाद कम से कम एक महीने तक शादी के बारे में कोई चर्चा न की जाए, ताकि उन्हें कोई भी निजी फैसला लेने से पहले रिकवर होने का वक्त मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ