Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश से लगा है। सूबे की 80 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 33 सीटें मिली हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इन आंकड़ों ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया है।
योगी-मोदी का गढ़ है यूपी
आमतौर पर यूपी को बीजेपी का गढ़ कहा जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी से लेकर राजनाथ सिंह जैसे कई केंद्रीय मंत्रियों ने संसद तक का सफर यूपी से ही तय किया है। खासकर बीजेपी के फायर ब्रिगेड नेता योगी आदित्यनाथ की वजह से बीजेपी यूपी में जीत को लेकर काफी कॉन्फीडेंट थी। मगर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बाजी पलट कर रख दी। जिसकी सबसे बड़ी वजह सटीक जातीय समीकरण है।
सपा का दांव कामयाब
यूपी में समाजवादी पार्टी के विनर कैंडिडेट्स में 86 प्रतिशत सांसद ओबीसी, दलित और मुस्लिम समुदाय से हैं। समाजवादी पार्टी के विजेता सांसदों में 20 ओबीसी, 8 एससी और 4 मुस्लिम कैंडिडेट्स हैं। इसी कड़ी में एक ब्राह्मण (सनातन पांडे), वैश्य (रुचि वीरा) और भूमिहर (राजीव राय) शामिल हैं। साथ ही दो ठाकुर (आनंद भदौरिया और बीरेंद्र सिंह) भी मौजूद हैं।
अखिलेश का पीडीए कार्ड
आंकड़ों से साफ है कि आम चुनाव में अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) कार्ड खेला और वो काफी हद तक इसमें कामयाब भी रहे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भगवान राम की नगरी अयोध्या है, जहां सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने 10 साल से सांसद रहे लल्लू सिंह को हरा दिया। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अवधेश प्रसाद महज 54,567 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह से जीत गए। वहीं दूसरी तरफ मेरठ में सपा की दलित प्रत्याशी सुनीता वर्मा सिर्फ 10,500 वोटों से बीजेपी के अरुण गोविल से हारी हैं।
चूक गई बीजेपी
हालांकि बीजेपी के संसदीय उम्मीदवारों की फेहरिस्त ऊंची जातियों से भरी पड़ी थी। लेकिन उनमें सिर्फ 15 सांसदों की जीत हुई। बाकी के 10 सांसद ओबीसी और 8 सांसद एससी समुदाय के हैं। हालांकि 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को 62 सीटें मिली थीं। इसमें 28 सांसद अपर कास्ट, 14 एससी और 20 ओबीसी के शामिल थे।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
49 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines