Piyush Goyal Interview: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर है, हम इस बार 400 पार कर जायेंगे। बता दें आज पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से नामांकन किया है।
अनुराधा प्रसाद ने कहा- आज तक आप प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाते थे। आप पीछे से चुनाव अभियानों की योजना और उनका क्रियान्वयन देखते थे, आज आप प्रत्याशी हैं और फ्रंट में आकर खुद गली-गली घूम रहे हैं।
पीयूष गोयल ने कहा- मुझे राजनीति में करीब 40 साल से अधिक हो गए हैं। मैं उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के पहले चुनाव में उनके साथ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जनता के बीच जाने का मौका दिया है। अभी काफी कुछ सीख रहा हूं, आगे जनता के लिए कई काम करने हैं।
अनुराधा प्रसाद ने कहा- आप अपनी नई भूमिका में आसानी से शिफ्ट हो गए। क्या आपको डर लग रहा है? क्या आपकी आसान जीत के लिए पार्टी ने आपको सुरक्षित सीट दी है?
पीयूष गोयल ने कहा- मुझे डर नहीं लग रहा, क्योंकि इस बार पूरी तरह मोदी लहर है। जनता को पीएम मोदी के काम पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि कोविड में 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया। पीएम मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड के सपने को पूरा किया। अब कोई भी व्यक्ति कहीं भी अंगूठा लगाकर राशन ले सकता है। सीट का चयन पार्टी का निर्णय होता है।
अनुराधा प्रसाद ने कहा- मुंबई में बीजेपी ने गोपाल शेट्टी और पूनम महाजन का टिकट काटकर अन्य लोगों को अपना प्रत्याशी को चुना, इसके पीछे पार्टी की क्या रणनीति है?
पीयूष गोयल ने कहा- टिकट काटने का सवाल नहीं है, पार्टी में अलग-अलग समय पर हम कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पार्टी में सभी लोग साथ हैं, हमारी पार्टी मजबूत टीम है और एक साथ काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: ‘भ्रष्टाचारियों पर एक्शन से कांग्रेस को तकलीफ क्यों’, News 24 से क्या बोले पीयूष गोयल?
संबंधित खबरें
'वोटर लिस्ट से नाम कटे तो न हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
24 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
41 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर AAP का विरोध प्रदर्शन, ड्रोन से इलाके की निगरानी कर रही पुलिस
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
14 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines