पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना लगातार अपनी ताकत को बढाने में लगी हुई है। अब इसी क्रम में सेना को इसी हफ्ते अपाचे हेलिकॉप्टर अमेरिका से मिलने जा रहा है। अपाचे हेलकॉप्टर को दुनिया का सबसे ज्यादा मारक क्षमता वाले हेलिकॉप्टर में गिनती होती है। दुश्मन देश से निपटने के लिए भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अमरीकी रक्षा मंत्रालय से 600 मिलियन डॉलर यानी अगर भारतीय रुपये की बात करें तो 6.82 खरब की डील की थी। इस डील के तहत भारतीय सेना को 6 अटैक अपाचे हेलिकॉप्टर मिलेंगे, जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे।
तीन एविएशन ब्रिगेड बनाए गए
भारतीय सेना का एविएशन कोर, जब युद्ध की शुरुआत होती है तो इसी एविएशन कोर की जरुरत सेना को सबसे पहले पड़ती है। अब इसी कोर को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर बनाने में भारतीय सेना पूरी मेहनत कर रही है। एविशन कोर में भारतीय सेना अपाचे हेलिकॉप्टर को तैनात करेगी। जिसके लिए तीन एविएशन ब्रिगेड को बनाया गया है। पहला एविएशन कोर असम के मिसामारी में तो दूसरा एविएशन कोर लेह में तो वहीं तीसरा एविएशन कोर राजस्थान के जोधपुर में बनाया गया है।
अपाचे हेलिकॉप्टर की डिलीवरी 2024 में होनी थी
आपको बता दें, मिसामारी से चीन की हरकतों पर बाज की तरह नजर गड़ाने के लिए एविएशन कोर ग्रुप की स्थापना की गई है। वहीं जोधपुर और लेह से पाकिस्तान पर नजर रखी जाएगी। हालांकि, अमेरिका से अपाचे हेलिकॉप्टर की डिलीवरी साल 2024 में ही हो जानी थी, लेकिन लगातार इसकी डिलीवरी की डेट बढ़ती ही जा रही थी। जब अमेरिका के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर थे। राजनाथ सिंह ने इस पर हो रही डिलीवरी की देरी पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद जल्द से जल्द अपाचे की खेप को भारत पहुंचाने की बात अमेरिका के तरफ से की गई थी।
दुनिया के सबसे बड़े अटैक हेलिकॉप्टर की उड़ान भरने के लिए किस तरह की पायलट ट्रेनिग दी गई है या नहीं। जब यह सवाल न्यूज24 ने भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी से किया तो उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि अपाचे को ऑपरेट करने के लिए आर्मी एविएशन कोर के लिए 30 लोगों की टीम को बनाया गया है, जिसमें 6 अटैक पायलट हैं तो 26 टेक्नीकल स्टाफ है। अलग -अलग एविएशन कोर ग्रुप में इन्हें लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है।
क्या खास वजह है जिसके कारण अपाचे हेलिकॉप्टर को दुनिया का सबसे अटैकिंग माना जाता है।
- रात के अंधेरे में अगर दुश्मन पर अटैक करना हो तो अपाचे बहुत ही आराम से दुश्मन के अड्डे को नेस्तनाबुत कर सकता है।
- 365 किलोमीटर की रफ्तार से फ्लाईंग करते हुए किसी भी मौसम यानी घनघोर बारिश हो या फिर धना कोहरा यह पूरे दमखम के साथ दुश्मन पर अटैक कर सकता है।
- दुश्मन के घातक टैक हो या फिर हथियारों से लैश बख्तरबंद गाड़ी, यह आसानी से उसे बर्बाद कर सकता है।
- अपाचे हेलिकॉप्टर में दो सीट लगे होते है,एक पायलट तो दूसरा को पायलट के लिए इस हेलिकॉप्टर से घातक मिसाइल भी दागी जा सकती है।
- अपाचे हेलिकॉप्टर को मशीन गन से लैस किया गया है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं कमला परसाद बिसेसर? जिनका भारत से बेहद खास कनेक्शन, 2 बार बन चुकीं त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
4 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines