Vice President Jagdeep Dhankhar Resigned: संसद का मानसून सत्र, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, : मानसून सत्र के बीच में सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा चर्चा में आ गया। लोगों उनके इस्तीफे पर अपने अपने कयास लगाने लगे। हालांकि धनखड़ ने इस्तीफे देने की वजह स्वास्थ्य बताया। बता दें कि पिछले साल इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। विपक्ष ने धनखड़ पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया था।
सेक्रेटरी जनरल को सौंपा था नोटिस
पिछले साल जुलाई में इंडिया गठबंधन ने राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपात का आरोप लगाया था। इसपर विपक्ष ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि राज्यसभा के माननीय सभापति पक्षपातपूर्ण तरीके से उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करते है। गठबंधन के सभी घटक दलों के पास उनके ख़िलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखे पत्र में बताई वजह
क्या था मामला?
दरअसल, पिछले साल मानसून सत्र शुरू होने वाला था। तभी बिजनेसमैन गौतम अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप तय होने की खबर आई थी। तब से कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार पर हमला कर रही थी। इस मामले पर कांग्रेस जेपीसी की मांग कर रही थी। सत्र शुरू होने के बाद कांग्रेस ने सदन में हंगामा किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया था कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभापति धनखड़ के सामने सदन में कहा था कि जब तक आप (विपक्ष) लोकसभा में अदानी का मुद्दा उठाएंगे, हम राज्यसभा को चलाने नहीं देंगे। आरोप लगाते हुए रमेश ने कहा था कि इसमें चेयरमैन भी शामिल थे। इसके बाद विपक्ष उपराष्ट्रपति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लाया था।
क्या होती है उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, भारत के उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए वही नियम फॉलो किए जाते हैं जो लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए होते हैं। हटाने की प्रक्रिया शुरू करने से 14 दिन पहले उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया अनिवार्य है। यह प्रस्ताव सबसे पहले राज्यसभा में पेश किया जाता है। प्रस्ताव को सदन में मौजूद सदस्य के सामान्य बहुमत से पास कराना होता है। इसके बाद इसे लोकसभा में सामान्य बहुमत से पास कराया जाता है।
यह भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद क्या बोले जगदीप धनखड़? मानसून सत्र के दौरान क्या विपक्ष के लिए बनेगा मुद्दा?
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines