Amit Shah on Manipur Violence: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सोमवार 18 नवंबर प्रचार का आखिरी दिन हैं। इस बीच आज बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रदेश में 4 रैलियां होनी थीं, लेकिन उन्होंने अपना चुनाव कार्यक्रम रद्द कर दिया और दिल्ली पहुंच गए। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल था कि प्रधानमंत्री की गैर मौजूदगी में देश संभाल रहे अमित शाह अचानक दिल्ली क्यों रवाना हो गए?
अब यह जानकारी सामने आ रही है कि मणिपुर हिंसा की वजह से शाह ने अपना चुनावी दौरा रद्द किया और दिल्ली पहुंच गए। यहां पहुंचते ही उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक को राजधानी इंफाल रवाना कर दिया और पूरे मामले पर रिपोर्ट देने को कहा है। वे लगातार मणिपुर के हालात पर नजर रख रहे हैं और उच्चाधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।
स्मृति ईरानी करेंगी संबोधित
बता दें कि आज अमित शाह गढ़चिरौली, वर्धा, काटोल और सांवेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। वहीं पार्टी ने फैसला लिया है कि शाह की जगह पर अब स्मृति ईरानी इन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। मणिपुर के हालात को देखते हुए लग रहा है कि वहां पर किसी भी समय राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। मणिपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई थी, लेकिन वहां पर दोबारा कर्फ्यू लगाया गया है।
ये भी पढ़ेंः Kailash Gehlot के AAP छोड़ने के क्या मायने? इस्तीफा दिया तो BJP ने किया स्वागत
मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा की आग?
मणिपुर में जुलाई 2023 से जातीय संघर्ष चल रहा है। हालांकि बीच में पूरे प्रदेश में स्थिति ठीक हो गई थी, लेकिन बीच-बीच में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचती है। उपद्रवियों ने शनिवार रात 3 मंत्रियों और 6 विधायकों के घरों को आग के हवाले कर दिया था। माना जा रहा है कि उपद्रव मचाने वाले सभी उपद्रवी कुकी और जो समुदाय से हैं। कुछ दिन पहले कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले में सीआरपीएफ के कैंप में हमला किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी ने सभी उग्रवादियों को ढेर कर दिया था। इसकेे बाद से ही प्रदेश में तनाव चरम पर है। सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh में एक घंटे से चल रही मुठभेड़, नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
19 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
49 mins agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
1 hr agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
4 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
5 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
6 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines