Air India Flights Cancel: एअर इंडिया ने आज फिर अपनी 8 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। आज रद्द की गई फ्लाइट्स में 4 इंटरनेशनल दुबई से चेन्नई की फ्लाइट AI906, दिल्ली से मेलबर्न की फ्लाइट AI308, मेलबर्न से दिल्ली की फ्लाइट AI309, दुबई से हैदराबाद की फ्लाइट AI2204 शामिल है। पुणे से दिल्ली की फ्लाइट AI874, अहमदाबाद से दिल्ली की फ्लाइट AI456, हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट AI-2872 और चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट AI571 भी कैंसिल की गई है। यह चारों घरेलू उड़ानें हैं। वहीं फ्लाइट्स को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से रद्द किया गया है।
प्लेन क्रैश के बाद रद्द हो रहीं उड़ानें
बता दें कि 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी। हादसे में 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्रियों समेत 275 लोग मारे गए थे। विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था, क्योंकि अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही विमान बाउंड्री के पास मेडिकल स्टूडेंट्स के हॉस्टल के ऊपर गिर गया था। इस हादसे के बाद एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। कई फ्लाइट्स रद्द की गईं और कुछ फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया। हर रोज फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हो रही है। भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, हादसे के बाद 12 से 17 जून के बीच कुल 83 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें 66 फ्लाइट्स के प्लेन बोइंग-787 थे।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या में कटौती
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बने हालातों के मद्देनजर एअर इंडिया ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या में कटौती करने का फैसला किया है। फ्लाइट्स की संख्या में 15 प्रतिशत की कटौती 15 जुलाई तक लागू रहेगी। करीब 20 इंटरनेशनल रूट्स पर 38 साप्ताहिक उड़ानों की संख्या घटाई गई है। बोइंग कंपनी के विमानों की जांच के चलते उड़ानों की संख्या घटाई गई है। कंपनी की ओर से 3 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स सस्पेंड भी कर दी गई है। कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA ने एयरलाइन के 33 बोइंग विमानों की जांच करने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
33 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines