दुबई में हुए एयर शो में आखिरी दिन भारत ने अपना एक जांबाज पायलट खो दिया है। फाइटर जेट तेजस से करतब दिखाते समय अचानक पायलट नमांश स्याल ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट नीचे आकर गिरा। इससे भीषण आग लग गई। हादसे में विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए। नमांश स्याल की पत्नी भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं। नमांश की 6 साल की मासूम बेटी है।
विंग कमांडर नमांश स्याल की उम्र 37 साल थी। 24 दिसंबर 2009 को भारतीय वायु सेना में उन्हें कमीशन दिया गया था। नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे। स्याल ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त नमांश के माता-पिता तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास सुलूर वायुसेना स्टेशन पर थे। नमांश की पत्नी भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं, वह एक कोर्स के लिए कोलकाता में हैं। नमांश के पिता जगन्नाथ स्याल भारतीय सेना की मेडिकल कोर में कार्यरत थे, बाद में प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए।
यह भी पढ़ें: क्या होती है फाइटर जेट में इजेक्ट तकनीक, क्यों नहीं बच सकी तेजस के पायलट नमंश की जान? कहां हुई चूक
विंग कमांडर स्याल की मौत की खबर से पूरे देश के साथ हिमाचल में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पायलट की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स प्लेटफॉर्म पर शोक जताया था। लिखा था कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। सीएम ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
भारतीय वायुसेना ने कहा कि दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं। भारतीय वायुसेना इस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुःख व्यक्त करती है और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है।
बता दें कि दुबई में 17 नवंबर को एक नियमित एरोबैटिक प्रदर्शन हुआ। एयर शो के दौरान दुनियाभर के 150 से ज्यादा देश अपनी एयरोस्पेस क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे थे। आखिरी दिन शुक्रवार को तेजस लड़ाकू विमान अचानक नीचे की ओर आने लगा। पल भर में ही जमीन से टकराकर आग का सैलाब बन गया।
यह भी पढ़ें: किसी विमान हादसे के बाद क्यों होती है ब्लैक बॉक्स की तलाश? जानिए क्या-क्या होता है रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines