---विज्ञापन---

देश angle-right

भिबास नायक कौन? महिलाओं को बचाकर बने ‘नायक’, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Bibas Nayak Humpi Murder Case Latest Update: हंपी में इजराइली मूल की महिला समेत 2 लड़कियों का दुष्कर्म हुआ। महिलाओं को बचाते हुए भिबास नायक ने अपनी जान गंवा दी। आइए जानते हैं भिबास आखिर कौन थे?

---विज्ञापन---

Bibas Nayak Humpi Murder Case Latest Update: 6 मार्च की शाम कर्नाटक के हंपी से सामने आई एक खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। 2 महिलाओं का गैंगरेप हुआ, जिनमें एक इजराइली मूल की महिला भी शामिल थी। महिलाओं को बचाने वाले भिबास नायक की हत्या कर दी गई। उड़ीसा के रहने वाले भिबास को आरोपियों ने नहर में धक्का दे दिया, जिसके कारण उनकी जान चली गई।

घूमने के शौकीन थे भिबास

उड़ीसा के कंधमाल जिले में स्थित उदयगिरी में 26 वर्षीय भिबास का अंतिम संस्कार हुआ। भिबास की अंतिम यात्रा में कई लोगों का हुजूम उमड़ा था। भिबास के भाई फिरोज प्रधान ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि भिबास को घूमना, नई जगहों को एक्सप्लोर करना और नए-नए दोस्त बनाना बहुत पसंद था। वो अक्सर एडवेंचर करते रहते थे। काम के बीच में जब भी उन्हें समय मिलता था, वो कहीं न कहीं घूमने निकल जाते थे। भिबास हर साल 4-5 ट्रिप जरूर करते थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ललित मोदी को लगा झटका! नहीं मिलेगी इस देश की नागरिकता? PM ने रद्द किया पासपोर्ट

दिल्ली में करते थे काम

बता दें कि भिबास नायक दिल्ली के सेंट स्टेफन हॉस्पिटल के प्रशासनिक विभाग में कार्यरत थे। भिबास ने चेन्नई के मद्रास क्रिश्चिन कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट (BA) में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने मुंबई से मास्टर्स किया। भिबास अपने माता-पिता की छोटी संतान थे, उनका एक बड़ा भाई भी है।

---विज्ञापन---

तैराकी सीखना चाहते थे भिबास

भिबास की मौत पर बात करते हुए फिरोज ने कहा कि उस दिन क्या हुआ, मुझे नहीं पता। मैं नहीं जानता कि भिबास को तैरना आता था या नहीं। भिबास ने एक बार मुझसे कहा था कि वो तैराकी सीखना चाहता है। उसने कहा था कि जब वो हमारे घर आएगा तो तैरना जरूर सीखेगा। भिबास की हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिसने भी यह सब किया है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- औरंगजेब की कब्र पर क्यों मचा घमासान? CM फडणवीस के बाद BJP नेता ने दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

पुलिस ने क्या कहा?

भिबास का शव लेने उनके चाचा अजय नायक कर्नाटक गए थे। पुलिस ने अजय को बताया कि भिबास दोनों महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।

कैसे हुई भिबास की हत्या?

कर्नाटक पुलिस के अनुसार यह मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले में स्थित अनेगुंडी इलाके का है। यहां मौजूद एक नहर के पास 5 दोस्त बैठे थे, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें से 1 महिला इजराइली मूल की नागरिक थी। इसी दौरान 3 मजदूर रास्ते से गुजरे और वो तीनों पूरी तरह से नशे में धुत थे। उन्होंने महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं को बचाने की जद्दोजहद में भिबास की जान चली गई। आरोपियों ने उन्हें नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘सबसे सटीक जवाब…’, Shama ने फिर किया रोहित पर ट्वीट! फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

First published on: Mar 10, 2025 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola