IPS Officer Anjani Kumar: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है। कांग्रेस ने पहली बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई है। इस बीच आईपीएस अधिकारी अंजनी कुमार काफी चर्चा में है। क्योकिं उन्हे चुनाव आयोग ने चुनाव संहिता के नियमों का उल्घघन करने के मामले में निलंबित कर दिया।
तेलंगाना के डीजीपी पद पर थे तैनात
आईपीएस अंजनी कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होनें 22 दिसंबर को तेलंगाना के डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था। एम महेंद्र रेड्डी की जगह पर उनको तैनात किया गया था। अंजनी कुमार ने एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने करियर में पुलिस आयुक्त, हैदराबाद, तेलंगाना के एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी और तेलंगाना के एडीजी के पद पर कार्य किया है। लेकिन चुनाव संहिता के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें 3 दिसंबर को निलंबित कर दिया था।
आईपीएस ने विशेष टीम के रूप में किया कार्य
आपकों बता दें कि नक्सलवाद हमले के दौरान नक्सलवाद का मुकाबला करने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक विशिष्ट टास्क फोर्स बनाई थी। जिसमें आईपीएस अधिकारी अंंजनी कुमार को भी चयनित किया गया था। अंजनी कुमार ने ‘ग्रेहाउंड्स’ विशेष टीम के प्रमुख के रूप में काम कर एथलेटिक कौशल के लिए पुरस्कार भी जीते हैं। अंजनी कुमार अपनी कुशलता के बारें में जाने जाते थे। इतना ही नही अंजनी कुमार बैच के सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार रहे। उन्होंने अपने घुडसवार के अभिनय से टोंक के महाराजा कप को अपने नाम किया था। साथ अपने बैच के सर्वश्रेष्ठ तैराक भी थे। तैराकी में उन्होनें आरडी सिंह कप जीता था। अंजनी कुमार को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines