बीजेपी के ट‍िकट पर केरल में चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी, जानें कौन हैं और क्‍यों हो रही चर्चा?

केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार में पंचायत चुनाव होने हैं. इस चुनाव से पहले एक नाम है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस नाम ने पूरे प्रदेश से लेकर देशभर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह नाम सोनिया गांधी है. जी हां, सही पढ़ा आपने और एक और दिलचस्प बात ये है कि सोनिया गांधी भाजपा के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ रही हैं.

sonia ghandi munnar panchayat chunav

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार में पंचायत चुनाव होने हैं. इस चुनाव से पहले एक नाम है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस नाम ने पूरे प्रदेश से लेकर देशभर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह नाम सोनिया गांधी है. जी हां, सही पढ़ा आपने. एक और दिलचस्प बात ये है कि सोनिया गांधी भाजपा के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ रही हैं.

विज्ञापन

लोगों ने जब पहली बार ये नाम सुना तो उन्हें लगा कि ये कोई गलती है या फिर संयोग. लेकिन स्थानीय राजनीति में यह नाम एकदम सच है और इसी वजह से अब मुन्नार में होने वाले पंचायत चुनाव आम लोगों के बीच दिलचस्प बन गए हैं.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी स्वर्गीय दूरराज की बेटी हैं. जो कांग्रेस के सीनियर लीडर थे. एक समय था जब उनके पिता ने सोनिया गांधी की तारीफ में अपनी बेटी का यह नाम रखा था. सोनिया की शादी सुभाष से हुई है. वह बीजेपी के एक सक्रिय नेता हैं.

कौन हैं मुन्नार की सोनिया गांधी?

मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी मूल रूप से नल्लथानी कल्लार की रहने वाली हैं और वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दुरे राज की बेटी हैं. सोनिया ने शादी के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था. सोनिया के पति सुभाष भी भाजपा के सक्रिय नेता और पंचायत महासचिव हैं.

विज्ञापन

दो चरणों में हो रहे निकाय चुनाव

केरल के स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे. वोट डालने की तारीखें 9 और 11 दिसंबर तय की गई हैं, जबकि परिणाम 13 दिसंबर को सामने आएंगे. ये चुनाव आगामी विधानसभा दंगल से ठीक पहले हो रहे हैं, इसलिए इन्हें ‘सेमीफाइनल’ का दर्जा दिया गया है.

वहीं, कांग्रेस की चिंताएं भी बढ़ गई हैं. कांग्रेस को ‘सोनिया’ नाम की कैंडिडेट से हार का खतरा मंडरा रहा है. कुल मिलाकर, यह रणनीति विपक्षी दलों की नींद उड़ा रही है. कांग्रेस का पूरा जोर इन लोकल बॉडी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन पर है, ताकि सत्ता संभाले एलडीएफ पर मानसिक दबाव बन सके और विधानसभा चुनावों में फायदा मिल सके.

विज्ञापन

कब कहां होंगे चुनाव?

केरल पंचायत और लोकल बॉडी चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो फेज में राज्य की 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 डिस्ट्रिक्ट पंचायतों, 87 म्युनिसिपैलिटी और छह कॉर्पोरेशन में होने हैं.

पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिले शामिल हैं. दूसरे चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड़ में मतदान होगा. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग वोट डालेंगे. ट्रेंड 2025 पोर्टल के जरिए रियल-टाइम रिजल्ट जारी किए जाएंगे. कुल 1,199 स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे. इनमें ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ