Who Is Judge Shubham Verma: सुल्तानपुर जिला अदालत ने 26 अक्तूबर 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक आपराधिक मानहानि केस में बरी कर दिया. ये मामला 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणियों से जुड़ा था. इस मामले की सुनवाई एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (स्पेशल मजिस्ट्रेट) शुभम वर्मा ने की, जो यूपी के सुल्तानपुर में विशेष MP-MLA अदालत के पीठासीन अधिकारी हैं. कोर्ट ने फैसला सुनाया कि गांधी का बयान मानहानि के दायरे में नहीं आता है.
जज शुभम वर्मा कौन हैं?
शुभम वर्मा उत्तर प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी हैं, जो अएडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) और एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत हैं. उन्होंने राज्य के कई जिलों में न्यायिक पदों पर काम किया है, जिनमें बस्ती, मऊ, गाजियाबाद और सुल्तानपुर शामिल हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक शुभम 27 फरवरी 2015 को न्यायिक सेवा में शामिल हुए थ्. 7 जनवरी 2019 को उन्हें पदोन्नत करके सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया और क्लास-1 ऑफिसर का दर्जा दिया गया. मूल रूप से यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले शुभम, रवींद्र वर्मा के बेटे हैं. उनकी रिटायरमेंट की तारीख 31 जुलाई 2048 है.
जज शुभम वर्मा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
LL.M. (मास्टर ऑफ लॉ): 2021
LL.B. (बैचलर ऑफ लॉ): 2010
B.A. (बैचलर ऑफ आर्ट्स): 2007
राहुल गांधी का मानहानि मामला क्या है?
ये आपराधिक मानहानि की शिकायत 4 अगस्त 2018 को स्थानीय भाजपा नेता और सुल्तानपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने दर्ज कराई थी. शिकायत में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 499 और 500 का हवाला दिया गया था, जो मानहानि और उससे जुड़ी सजा से संबंधित हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं…’, राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर बोले शशि थरूर
ये मामला 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बेंगलुरु में दिए गए राहुल गांधी के एक भाषण से जुड़ा है. अपने भाषण के दौरान राहुल ने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले के संदर्भ में अमित शाह का जिक्र किया था. एक विशेष सीबीआई अदालत ने 2014 में उस मामले में शाह को आरोपमुक्त कर दिया था.
राहुल को 27 नवंबर 2023 को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया गया था. इसके बाद वो अदालत में पेश हुए और जमानत ले ली. कार्यवाही के दौरान, गांधी ने आरोपों से इनकार किया और तर्क दिया कि ये शिकायत राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और इसका मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है. आखिरकार सुल्तानपुर अदालत ने राहुल को बरी कर दिया, जिससे निचली अदालत के स्तर पर आपराधिक मानहानि की कार्यवाही खत्म हो गई.
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
28 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
56 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines