कौन हैं वायरल वीडियो पर सस्पेंड DGP रामचंद्र राव? गोल्ड स्मगलिंग में जेल में है एक्ट्रेस बेटी

Who is Ramachandra Rao: कर्नाटक के वरिष्ठ IPS और DGP रैंक के अधिकारी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. वायरल वीडियो में उन्हें अपने कार्यालय में महिलाओं के साथ अनुचित हरकत करते हुए दिखाया गया है. इससे पहले उनकी बेटी रान्या राव भी गोल्ड तस्करी के केस में केस में जेल में है.

ranya rao Ramachandra Rao

Who is Ramachandra Rao: कर्नाटक के सीनियर आईपीएस और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट विभाग के DGP डॉ. के. रामचंद्र राव एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वीडियो में वे यूनिफॉर्म में अपने चैंबस की कुर्सी पर बैठे अलग-अलग महिलाओं के साथ अनुचित हरकतें करते नजर आए हैं. हालांकि रामचंद्र राव ने इन वीडियोज को ‘मॉर्फ्ड’ और उनके खिलाफ विरोधियों की साजिश बताया है. DGP डॉ. के. रामचंद्र राव इससे पहले भी पिछले साल मार्च में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उनकी एक्ट्रेस बेटी रान्या राव को 14.2 किग्रा 24 कैरेट सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

कर्नाटक सरकार ने लिया एक्शन, राव ने दी सफाई

कर्नाटक सरकार ने DGP डॉ. के. रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि “कोई भी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है”. सस्पेंशन के दौरान बिना अनुमति के वे हेडक्वार्टर छोड़ नहीं सकते. वहीं, रामचंद्र राव ने वीडियो को फर्जी, AI-जनरेटेड और मनगढ़ंत बताया है. इसे अपनी बदनामी की साजिश करार दिया और कहा कि वे इसका कानूनी जवाब देंगे. उन्होंने गृहमंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन मीटिंग नहीं हुई. गौरतलब है कि रामचंद्र राव इसी साल मई में रिटायर होने वाले हैं. यह घटना पुलिस विभाग और राजनीति में काफी चर्चा में है, और जांच जारी है.

विज्ञापन

कौन हैं DGP डॉ. के. रामचंद्र राव?

1993 बैच के IPS अफसर रामचंद्र राव कर्नाटक कैडर से जुड़े हैं. उनका जन्म 7 मई 1966 को आंध्र प्रदेश में हुआ था. वे पीएचडी धारक हैं और कर्नाटक पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. इससे पहले उन्होंने कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया. सितंबर 2023 में उन्हें डीजीपी रैंक पर प्रमोट किया गया और अक्टूबर 2023 से कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी और चेयरमैन के पद पर तैनात रहे. बाद में उन्हें डायरेक्टरेट ऑफ सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट (DCRE) का डीजीपी बनाया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ