कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया शहरावत? सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिरीं, जानिए क्या है पूरा मामला

रैपिड एक्शन फोर्स की सहायक कमांडेंट सोनिया शहरावत प्रदर्शनकारी छात्रों पर विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में हैं. जानिए कौन हैं सोनिया शहरावत और क्या है पूरा मामला.

Who Is RAF Officer Sonia Sehrawat

RAF अफसर सोनिया सहरावत कौन हैं?

कौन हैं रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की सहायक कमांडेंट सोनिया शहरावत, जो सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों को लेकर की गई एक विवादित पोस्ट के बाद चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, छात्र विरोध प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी के बाद RAF की सहायक कमांडेंट सोनिया शहरावत इस समय विवादों में घिरी हुई हैं. दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर के साथ एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसे विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने हटा लिया.

विज्ञापन

सर्विस रूल्स के उल्लंघन को लेकर उठे गंभीर सवाल

सोनिया शहरावत की इस पोस्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सरकारी सेवा नियमों के मुताबिक सैन्य या अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों को निजी अकाउंट से राजनीतिक टिप्पणी करने या वर्दी वाली तस्वीर का उपयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है. वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की पोस्ट से अनुशासनात्मक मुद्दे पैदा होते हैं और पेशेवर बल की छवि प्रभावित होती है.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स?

हरियाणा की रहने वाली सोनिया शहरावत इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उनके प्रोफाइल में विभिन्न अंदाज की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वे यात्राएं, मंदिर दर्शन और वर्कआउट करती नजर आती हैं. वर्दी में प्रोफाइल फोटो लगाने और अपनी दिनचर्या साझा करने को लेकर भी लगातार चर्चा चल रही है.

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान किया बड़ा दावा

दूसरी तरफ मीडिया को दिए एक बयान में सोनिया शहरावत ने अपना पक्ष भी रखा है. उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन में कुछ उपद्रवी और असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे, जिन्होंने सुरक्षा बलों पर पत्थर, कांच की बोतलें और जूते फेंके. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और महिलाओं को बचाने के दौरान उन्हें हाथ और गर्दन पर चोटें आई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ