कौन हैं प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला? IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे केस में किए गए सस्पेंड, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR

साहिल वाकोडे सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को सस्पेंड कर दिया गया है. उन पर साहिल को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं और उनके खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस भी दर्ज कर लिया है.

iit bombay | sahil wakode | suryanarayan doolla

सूर्यनारायण दूल्ला पर साहिल वाकोडे को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं. Credit- IITB/ Linkedin (sahil wakode)

IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को सस्पेंड किया गया है. 18 सितंबर को साहिल वाकोडे की मौत के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और 18 मांगें रखीं, जिन पर करीब 3 घंटे की चर्चा के बाद संस्थान के डायरेक्टर ने साइन किए और प्रोफेसर दूल्ला को सस्पेंड कर दिया. साहिल वाकोडे को एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन में AI यूज करते हुए कोर्स इंस्ट्रक्टर और इनविजिलेटर प्रोफेसर दूल्ला ने ही पकड़ा था. इस दौरान साहिल को प्रताड़ित करने के आरोप प्रोफेसर पर लगे थे, उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला?

प्रोफेसर दूल्ला IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (DESE) में 10 साल से प्रोफेसर हैं. प्रोफेसर दुल्ला पावर सिस्टम्स, स्मार्ट ग्रिड्स और रिन्यूएबल एनर्जी के विशेषज्ञ हैं, जिसके लिए साल 2021 में उन्हें प्रोफेसर एसपी सुखात्मे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड भी मिला. IIT बॉम्बे के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स रह चुके दूल्ला संस्थान की मशहूर फैल्टी हैं. दूल्ला ने नागार्जुन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से साल 2010 में BTech की डिग्री ली थी. IIT बॉम्बे से एनर्जी सिस्टम्स इंजीनियरिंग में साल 2002 में MTech किया. IIT दिल्ली से पावर सिस्टम में साल 2007 में Phd पूरी की.

बेंगलुरु-हैदराबाद के बाद बॉम्बे में नौकरी

IIT बॉम्बे में नौकरी से पहले दूल्ला ने बेंगलुरु में पावर रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट्स में नौकरी. हैदराबाद में ‘मशीन 2 मशीन’ के साथ काम करने के बाद उन्हें प्रोफेसर की नौकरी मिली. दूल्ला ने हॉस्टल वार्डन से लेकर स्टूडेंट्स अफेयर्स के डीन की जिम्मेदारी तक निभाई. JEE एडवांस्ड से लेकर देश की कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में वे अहम भूमिका निभाते हैं. उनके शानदार करियर को देखते हुए ही IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने उनके निलंबन का विरोध करते हुए यह तर्क दिया है कि इनविजिलेटर का जो काम होता है, उन्होंने वही किया है और अपना काम करने में कोई बुराई नहीं है.

विज्ञापन

क्या है साहिल वाकोडे की सुसाइड केस?

बता दें कि IIT बॉम्बे में सेकंड ईयर के स्टूडेंट 20 साल के साहिल वाकोडे को एग्जाम में चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद 18 सितंबर को उसने सुसाइड कर लिया था. मिड सेमेस्टर एग्जाम के दौरान साहिल वाकोडे से फोन बरामद हुआ था, जिसमें वह चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहा था. एग्जाम में बतौर इनविजिलेटर ड्यूटी दे रहे प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल को पकड़ा था और शिकायत भी की थी. इस दौरान साहिल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ जातिगत भेदभाव करने के आरोप परिवार ने लगाए, इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ