Who is Nitin Nabin BJP new national president: बिहार BJP के एक जमीनी कार्यकर्ता से नीतीश सरकार में मंत्री बने नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है. नबीन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो जनवरी 2020 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। नितिन नबीन की नियुक्ति पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि नितिन नबीन जी युवा और कर्मठ नेता हैं, जिनका बिहार में मंत्री के रूप में कार्यकाल प्रभावशाली रहा है. विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.”
यह भी पढ़ें: यूपी BJP अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नाम आगे क्यों? कौन-कौन से दावेदार रेस से हो सकते हैं बाहर
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को असम में बड़ी सफलता, 4 दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ, प्रदेशाध्यक्ष बोले- BJP से त्रस्त हैं लोग
कौन हैं नितिन नबीन?
कायस्थ जाति से आने वाले नितिन नबीन 26 साल की उम्र में पहली बार बिहार की पटना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव जीते थे. 2008 में परिसीमन के बाद उनकी पटना वेस्ट सीट बांकीपुर विधानसभा में बदल गई. वहां से नितिन नबीन लगातार चुनाव जीते हैं. 2008 में नितिन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य और युवा विंग के सह-प्रभारी के रूप में कार्य किया. 2010-2013 में नितिन नबीन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बने. 2016-19 तक नितिन नबीन ने बिहार में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला और 2019 में सिक्किम में भाजपा के चुनाव प्रभारी रहे. जून 2019 में नितिन नबीन को सिक्किम प्रदेश भाजपा संगठन का प्रभारी बनाया गया. बिहार के सड़क निर्माण मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन ने 2020 में नितिन नबीन ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था. 2025 में राजद की रेखा कुमारी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर नितिन नबीन विधानसभा पहुंचे थे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर क्या बोले नितिन नबीन?
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, “यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है, और मेरा मानना है कि जब आप एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं, तो पार्टी के वरिष्ठ नेता हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं, और मैं उनके साथ मिलकर काम करना जारी रखूंगा…”
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
23 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
31 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
2 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
3 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
5 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
5 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
7 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines