हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं नरेश पाल गंगवार? NEET विवाद के बीच सरकार ने सौंपी उच्च शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी

NEET-UG परीक्षा विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है. उन्होंने विनीत जोशी की जगह ली है.

विज्ञापन

देशभर में NEET-UG पेपर लीक को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में छात्र संगठन और अभ्यर्थी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

कौन हैं नरेश पाल गंगवार?

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से एक आदेश जारी किया गया. जिसके तहत 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गंगवार इससे पहले पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे. सरकार ने इस बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है.

विज्ञापन
  • नरेश पाल गंगवार ने 1993 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और वे 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार, दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.
  • 21 अक्टूबर 1970 को नैनीताल में जन्मे गंगवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech और उसके बाद कम्युनिकेशन और रडार में M.Tech किया. उनके पास अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री भी है.
  • राजस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान, गंगवार ने कई जिलों में जिला कलेक्टर के तौर पर काम किया.
  • उन्हें 2001 में टोंक का कलेक्टर नियुक्त किया गया था. बाद में उन्होंने सवाई माधोपुर, 2004 में झालावाड़, 2006 में जोधपुर, 2008 में भरतपुर के कलेक्टर के तौर पर काम किया और उसी साल उन्हें फिर से जोधपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया.

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की भी व्यवस्था

बीते कुछ सप्ताह से NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर छात्र लगातार सवाल उठा रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इसी बीच सरकार ने परीक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने का भी फैसला किया है, ताकि सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामलों की सुनवाई तेजी से हो सके.

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, अस्पताल में मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

विज्ञापन

निक्युतियों में ये नाम भी हैं शामिल

  • चंद्र भूषण कुमार (IAS: AGMUT:95) को श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सतेंद्र सिंह (IAS: JH:95) को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के शहरी विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है.
  • बी. राजेंद्र (IAS: BH:96) को सचिव के पद और वेतनमान पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) का निदेशक नियुक्त किया गया है.
  • सुचिंद्र मिश्रा (IDAS:92) को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • अर्चना वर्मा (IAS: AM:96) को भारत सरकार में सचिव के पद और वेतनमान पर राष्ट्रीय जल मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है. वह 30 सितंबर को अनुसुली आर्या के रिटायर होने के बाद गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में सचिव का कार्यभार भी संभालेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola