Who Is Nagma Mohamed Mallick: नगमा मोहम्मद मलिक भारत सरकार की विदेश सेवा अधिकारी हैं और भारतीय मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल हैं, जिन्होंने कई देशों में बतौर राजूदत और विदेश सेवा अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. देशसेवा करते हुए कई देशों के साथ भारत के अच्छे दोस्ताना संबंध स्थापित किए. नगमा वर्तमान में जापान में भारत की राजदूत हैं, जहां उन्होंने सिबी जॉर्ज की जगह नर. सिबी भारतीय विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी बन चुके हैं.
12 Mphil और 3PhD सहित इस शख्स के पास हैं 150 से ज्यादा डिग्रियां; अभी भी कर रहे हैं पीएचडी
दिल्ली के कॉलेज की छात्रा हैं नगमा
58 साल की नगमा मलिक भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1991 बैच की ग्रेड-1 की अधिकारी हैं. सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट रहीं नगमा इंगलिश लिटरेचर में ग्रेजुएट और सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. नगमा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम और फ्रेंच लैंग्वेज बोलती हैं. नगमा शादीशुदा हैं और उनके पति फरीद इनाम दिल्ली में वकील हैं. 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है.
IFS बनने वाली पहली मुस्लिम महिला
1991 में UPSC क्रैक करके वे भारतीय विदेश सेवा का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय मुस्लिम महिला बनीं. नगमा भारत की पहली महिला उप-मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी रही हैं. नगमा की पहली पोस्टिंग फ्रांस के पेरिस में हुई थी, जहां उन्होंने भारतीय दूतावास और यूनेस्को में भारतीय मिशन में शामिल होकर काम किया. नगमा नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय में कई पदों पर काम कर चुकी हैं.
कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत जो बनने जा रहे देश के 53वें CJI? इस दिन लेंगे शपथ
इन सभी पदों की जिम्मेदार निभा चुकीं
नगमा पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के स्टाफ भी रहीं. नगमा पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में कमर्शियल विंग की चीफ रहीं. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में प्रेस एवं संस्कृति विंग की चीफ रहीं. विदेश मंत्रालय की वाइस स्पीकर भी नियुक्त हुई थीं. यूरेशिया डिपार्टमेंट की डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेटरी भी नगमा मोहम्मद मलिक रह चुकी हैं.
नगमा ने अक्टूबर 2012 से नवंबर 2015 तक ट्यूनीशिया में भारत की राजदूत का कार्यभाल संभाला है. 29 जून 2015 को नगमा को ब्रुनेई दारुस्सलाम में भारत के हाई कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 2021 से 2025 तक नगमा पोलैंड गणराज्य और लिथुआनिया गणराज्य में भारत की राजदूत रहीं. वर्तमान में वे जापान की राजूदत हैं और इन जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई.
संबंधित खबरें
दिवाली का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में की 3% की बढ़ोतरी
20 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
59 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines