सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी ने विवादित बयान दिया था। इससे सपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष था। मौलाना 29 जुलाई को एक निजी टीवी कार्यक्रम की डिबेट में भाग लेने गए थे। वहां मोहित नागर भी मौजूद था। अचानक मोहित ने मौलाना साजिद रशीदी को लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। मोहित नागर ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला है। वहीं के मिहिर भोज पीजी कॉलेज से मोहित नागर ने ग्रेजुएशन पूरा किया है।
25 साल है उम्र
मोहित नागर का जन्म 19 दिसंबर 1999 को हुआ था। वह ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला है। वहीं के मिहिर भोज पीजी कॉलेज से मोहित नागर ने ग्रेजुएशन पूरा किया है।
सपा से है यह संबंध
मोहित नागर वर्तमान में समाजवादी पार्टी की छात्रसभा विंग का गौतमबुद्ध नगर से जिला अध्यक्ष है। इससे पहले वह छात्र सभा का पूर्व प्रदेश सचिव भी रह चुका है।
यह भी पढ़ें: डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद को पीटा, वीडियो वायरल
यूनिवर्सिटी में आग लगाने की दी थी धमकी
हाल ही में, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस दूसरे साल छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या कर ली थी। ज्योति ने हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई थी। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामले में सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने साथियों के साथ कॉलेज में प्रदर्शन किया था। नागर ने कहा था कि 2 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है और 3 लोग बचे हुए हैं। पांचों आरोपी जेल के अंदर चाहिए। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हमारी मां और पूरा परिवार तेल छिड़ककर यूनिवर्सिटी को आग लगाएंगे।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
59 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines