सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पीएम मोदी को फोन पर क्या दिखा रहा था यह शख्स? जानें कौन हैं मिथिलेश देसाई

शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले का विवाह जून में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई में हुआ था.

Pm Modi
विज्ञापन

एनसीपी (शरद पवार) की वरिष्ठ सांसद सुप्रिया सुले और दिग्गज नेता शरद पवार की नातिन रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन 10 अगस्त को दिल्ली में आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम 6, जनपथ स्थित पवार परिवार के आधिकारिक आवास पर बेहद धूमधाम से मनाया गया.

इस ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की. हालांकि, इस समारोह के कई वीडियो में से एक खास वीडियो ने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है. वीडियो में एक शख्स सोफे पर बैठे पीएम मोदी के पास आता है, उन्हें अभिवादन करता है और अपना मोबाइल फोन निकालकर कुछ दिखाने और समझाने लगता है. पीएम मोदी भी बड़े ध्यान और उत्सुकता से उस शख्स की बात सुनते और फोन की स्क्रीन को देखते नजर आते हैं.

विज्ञापन

इसके बाद इंटरनेट पर हर कोई एक ही सवाल पूछने लगा कि आखिर पीएम मोदी का पूरा ध्यान खींचने वाला यह शख्स कौन है?

कौन हैं मिथिलेश देसाई?

पीएम मोदी से बातचीत करने वाले इस शख्स का नाम मिथिलेश देसाई है. मिथिलेश महाराष्ट्र के एक जाने-माने किसान और कृषि-उद्यमी हैं. एग्रीकल्चर सेक्टर में खास तौर पर कटहल की खेती, रिसर्च और वैल्यू-एडिशन में उनके क्रांतिकारी काम की वजह से उन्हें ‘जैकफ्रूट किंग ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

UPSC की तैयारी छोड़ी और बने ‘कटहल किंग’

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के रहने वाले मिथिलेश देसाई का बचपन से ही खेती-किसानी से नाता रहा है. उन्होंने महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी से एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद मिथिलेश ने सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी भी की, लेकिन बाद में उन्होंने कॉरपोरेट नौकरी या सरकारी नौकरी के बजाय खेती की ओर लौटने का फैसला किया. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कटहल की खेती को एक कमर्शियल और मॉडर्न बिजनेस मॉडल में बदल दिया. उन्होंने ‘जैकफ्रूटकिंग एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ की स्थापना की.

विज्ञापन

86 से ज्यादा किस्मों पर रिसर्च और स्टार्टअप

मिथिलेश देसाई का काम केवल कटहल उगाने और उसे बाजार में बेचने तक सीमित नहीं है. उन्होंने दुनिया भर से कटहल की 86 से अधिक किस्मों का संग्रह और प्लांटेशन किया है. वे कटहल के फल के अलावा उसके बीज, पत्तियां, छाल और तने का यूज करके खाद्य पदार्थ और जैविक उत्पाद तैयार करते हैं. वे कटहल, काजू, आम और अन्य फलों-सब्जियों का फूड प्रोसेसिंग बिजनेस चलाते हैं. फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के जरिए वे सैकड़ों किसानों को जोड़कर उन्हें बेहतर आय का जरिया मुहैया करा रहे हैं.

विज्ञापन

जुटे देश के बड़े दिग्गज

शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले का विवाह जून में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई में हुआ था. इसके बाद दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और देश भर के कई वरिष्ठ सांसद औरमंत्री मौजूद रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ