अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय युवक मेजर सिंह को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. साथ ही मेजर सिंह का पता बताने वाले को 50000 डॉलर (4785837 रुपये) का इनाम देने की घोषणा भी की है. मेजर सिंह पर पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का मेंबर होने का आरोप है. अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की स्मगलिंग करने और उनकी सप्लाई से लेकर खरीद-फरोख्त करने तक के आरोप हैं. जग्गू भगवानपुरिया ने मेजर सिंह के जरिए ही अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने गैंग का विस्तार किया है.

कैलिफोर्निया की कोर्ट ने जारी किया वारंट

बता दें कि 25 जून 2026 को कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मेजर सिंह का अरेस्ट वारंट जारी किया है. FBI के अधिकारी मेजर सिंह की तलाश में जुटे हैं और लोगों से उसका सुराग देने की अपील भी की है. जांच एजेंसी के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब में गैंग बनाया था, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत अन्य इलाकों में यह गैंग फैल गया है. जग्गू के गैंग को ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन यानी अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट माना जाएगा, क्योंकि सिर्फ गैंगवार ही नहीं, हथियारों और ड्रग्स की स्मगलिंग यह गैंग करता है.

---विज्ञापन---

FBI प्रमुख काश पटेल का निजी ईमेल हैक, ईरान से जुड़े हैकरों के ग्रुप ने किया दावा

FBI ने जारी की मेजर सिंह की पहचान

FBI की ओर से जारी डिटेल के अनुसार, मेजर सिंह का जन्म 20 जुलाई 1997 को हुआ. वह भारतीय नागरिक है. उसका कद 5 फीट 8 इंच और वजन करीब 182 पाउंड है. उसके बाल और आंखें काली हैं. किसी को सुराग मिले तो FBI को बताएं. FBI का लॉस एंजिलिस फील्ड ऑफिस मेजर सिंह के मामले की जांच कर रहा है. लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मेजर सिंह के ठिकाने या गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिले तो वे नजदीकी FBI कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास में जाएं और सूचना दे. मेजर सिंह के बारे में सूचना ऑनलाइन दी जा सकती है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---