कौन है मेजर सिंह? जिसका नाम FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया गया शामिल, 4785837 रुपये का इनाम घोषित

FBI को भारतीय नागरिक मेजर सिंह की तलाश है, क्योंकि उसका नाम एजेंसी ने मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल कर दिया है और उसका सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा भी कर दी है. मेजर सिंह पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर होने और गैंग के लिए आपराधिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप है.

major singh

FBI ने मेजर सिंह की पहचान से जुड़ी कुछ जानकारियां भी सार्वजनिक की हैं. (Credit- FBI X)

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय युवक मेजर सिंह को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. साथ ही मेजर सिंह का पता बताने वाले को 50000 डॉलर (4785837 रुपये) का इनाम देने की घोषणा भी की है. मेजर सिंह पर पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का मेंबर होने का आरोप है. अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की स्मगलिंग करने और उनकी सप्लाई से लेकर खरीद-फरोख्त करने तक के आरोप हैं. जग्गू भगवानपुरिया ने मेजर सिंह के जरिए ही अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने गैंग का विस्तार किया है.

विज्ञापन

कैलिफोर्निया की कोर्ट ने जारी किया वारंट

बता दें कि 25 जून 2026 को कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मेजर सिंह का अरेस्ट वारंट जारी किया है. FBI के अधिकारी मेजर सिंह की तलाश में जुटे हैं और लोगों से उसका सुराग देने की अपील भी की है. जांच एजेंसी के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब में गैंग बनाया था, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत अन्य इलाकों में यह गैंग फैल गया है. जग्गू के गैंग को ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन यानी अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट माना जाएगा, क्योंकि सिर्फ गैंगवार ही नहीं, हथियारों और ड्रग्स की स्मगलिंग यह गैंग करता है.

विज्ञापन

FBI ने जारी की मेजर सिंह की पहचान

FBI की ओर से जारी डिटेल के अनुसार, मेजर सिंह का जन्म 20 जुलाई 1997 को हुआ. वह भारतीय नागरिक है. उसका कद 5 फीट 8 इंच और वजन करीब 182 पाउंड है. उसके बाल और आंखें काली हैं. किसी को सुराग मिले तो FBI को बताएं. FBI का लॉस एंजिलिस फील्ड ऑफिस मेजर सिंह के मामले की जांच कर रहा है. लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मेजर सिंह के ठिकाने या गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिले तो वे नजदीकी FBI कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास में जाएं और सूचना दे. मेजर सिंह के बारे में सूचना ऑनलाइन दी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ