देश को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे मौजूदा नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान की जगह लेंगे। अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को खत्म हो रहा है। उनके रिटायर होने के बाद सुब्रमणि नए CDS होंगे। केंद्र सरकार ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है और वे कार्यभार संभालने के बाद अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।
राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 के बाद CDS का पद संभालेंगे। इसके साथ-साथ वे सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव भी होंगे। वर्तमान में सुब्रमणि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार हैं। सितंबर 2025 से वे इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक वे भारतीय सेना के उप-प्रमुख (VCOAS) भी रहे। वे मार्च 2023 से जून 2024 तक लखनऊ में सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं और अब नई जम्मेदारी मिली है।
नेशनल डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट रहे सुब्रमणि
बता दें कि सुब्रमणि ने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की। मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की। नेशनल डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट रहे। दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन लेकर आर्मी करियर की शुरुआत की। भारतीय सेना में 39 साल की सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2025 को वे रिटायर हुए थे। 39 साल के करियर में सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना पदक (SM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से नवाजा जा चुका है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद कितना खास?
बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद 15 अगस्त 2019 को बना था और एक जनवरी 2020 से इसे ऑफिशियल लॉन्च किया गया था। इस पद का कार्यकाल 3 साल का होता है और 65 साल की उम्र तक इस पद पर रह सकते हैं। देश के पहले CDS बिपिन रावत थे। विमान हादसे में उनकी मौत के बाद अनिल चौहान को CDS बनाया गया था और सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे। CDS रक्षा विभाग के तीनों अंगों सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख होते हैं।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ 4 स्टार जनरल रैंक के अधिकारी होते हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के प्रमुख सलाहकार होते हैं। सैन मामलों के विभाग (DMA) के प्रमुख होते हैं। सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच तालमेल बनाए रखना इनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। तीनों सेनाओं के लिए अस्त्र-शस्त्र खरीदने की जिम्मेदारी भी CDS की होती है। देश के परमाणु कार्यक्रम के लिए भी CDS ही जिम्मेदार हैं। कुल मिलाकर CDS सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों के मालिक होते हैं।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines