हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं वकील राकेश किशोर? जिन्होंने CJI पर की जूता फेंकने की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को शर्मनाक घटना घटी है। वकील राकेश किशोर ने सीजीआई पर जूता फेंकने की कोशिश की। हालांकि जूता जस्टिस की डेस्क तक पहुंचा नहीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
वकील राकेश किशोर

देश में सबसे बड़े न्याय के मंदिर में सोमवार को शर्मनाक कार्य हुआ। एक वकील ने सीजीआई पर जूता फेंकने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट में सीजीआई पर जूता फेंकने की कोशिश की चर्चा क्षण भर ही पूरे देश में फैल गई है। इसमें आरोपी वकील का नाम सामने आया है। उसकी पहचान राकेश किशोर है। आरोपी वकील की उम्र 60 साल है। सुप्रीम कोर्ट बार में राकेश किशोर का रजिस्ट्रेशन साल 2011 में हुआ था।

क्यों किया हमले का प्रयास?

कोर्ट में सोमवार को किसी मामले में सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान वकील राकेश किशोर जज की डेस्क की तरफ बढ़े। मौका मिलते ही आरोपी वकील ने जूता निकालकर जस्टिस बीआर गवई की तरफ फेंक दिया। हालांकि जूता जज की डेस्क तक नहीं पहुंचा। मौजूद वकीलों ने बताया कि राकेश ने चिल्लाते हुए कहा था कि सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील चिल्लाया- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

विज्ञापन

इस वजह से जस्टिस से थे नाराज

मप्र के खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फीट ऊंची खंडित मूर्ति की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका गई थी। सुनवाई करते हुए सीजीआई की पीठ ने गत 16 सितंबर को याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने तर्क दिया था कि प्रतिमा जिस स्थिति में है, उसी में रहेगी। सीजीआई की पीठ ने कहा था कि भक्तों को पूजा करनी है तो वे दूसरे मंदिर जा सकते हैं। हालांकि बाद में सीजीआई ने सफाई देते हुए कहा था कि मेरी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से दिखाया गया। सफाई में कहा था कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। इसी बात को लेकर आरोपी वकील में नाराजगी थी।

यह भी पढ़ें: ‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’, खजुराहो मूर्ति विवाद के बाद CJI बीआर गवई ने पेश की सफाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola