DUSU Secretary: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के चुनाव पूरे हो गए हैं। 19 सितंबर को वोटों की मतगणना हुई। इसमें सचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुणाल चौधरी ने जीत दर्ज की है। कुणाल दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पहले कुणाल DUSU में एग्जीक्यूटिव काउंसलर भी रहे चुके हैं। इसके अलावा कुणाल ने पीजीडीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद भी जिम्मेदारी निभाई है।
पीजीडीएवी से किया ग्रेजुएशन
कुणाल ने पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित
हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज को मुखरता दी है।
यह भी पढ़ें: DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया ABVP का परचम, 3 पदों पर किया कब्जा, NSUI के पाले में एक सीट
क्रिकेटर से लेकर कलाकारों ने किया था प्रचार
प्रसिद्ध कार्यक्रम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने भी कुणाल का समर्थन किया था। सीरियल के तारक मेहता और जेठा लाल ने एक वीडियो बनाकर कुणाल के पक्ष में मतदान की अपील की थी। कुणाल ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। चुनाव में यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। इसके अलावा आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाड़ी प्रियांश आर्या ने कुणाल चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील की थी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं ABVP के कुणाल चौधरी? जो बने DUSU के नए सचिव
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
56 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines