हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Khan Sir कौन? कभी पढ़ाई में थे औसत... आज करोड़ों बच्चों का संवार रहे हैं जीवन

Khan Sir: नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें मशहूर शिक्षक खान सर भी शामिल थे। इसी के चलते उनको पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसको छोड़ दिया गया। आखिर कौन हैं खास सर और कैसे छात्रों के चहेते बन गए?

विज्ञापन

Khan Sir: सोशल मीडिया पर खान सर के बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। उनके ज्यादातर वीडियो क्लास के दौरान के होते हैं, जिसमें वह बच्चों को किसी भी टॉपिक को बहुत ही आसानी से समझाते दिखते हैं। खान सर के आज भारत भर में करोड़ों स्टूडेंट हैं, जो उनसे क्लास लेते हैं। अपने पढ़ाने के अनौखे स्टाइल से फैमस हुए खान सर आज एक जाना माना चेहरा बन चुके हैं। एक समय पर उनके असली नाम को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। जानिए आखिर कैसे खान सर एक मामूली शिक्षक से छात्रों के लिए इतने खास क्यों हो गए?

कौन हैं खास सर?

इस आधुनिक दौर में बहुत से लोग बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए अपना चैनल खोले हुए हैं। लेकिन यहां पर उनका ही नाम होता है जिनमें कुछ अलग बात होती है। ये अलग बात खान सर में थी, जिसकी वजह से आज वह छात्रों के लिए हीरो हैं। खान सर आमतौर पर सरकारी नौकरी और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को पढ़ाते हैं। इसमें खास बात ये है कि छात्रों को समझाने के लिए जिस तरह के वह उदाहरण देते हैं उससे छात्रों के मन में कोई भी डाउट नहीं रहता है। यही चीज खान सर को बाकियों से बहुत अलग बनाती है।

ये भी पढ़ें: विदेशियों को पसंद आ रही भारत की पढ़ाई, इस साल हुए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

गोरखपुर से हैं खान सर

खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका परिवार आर्मी से जुड़ा है। खान सर के असली नाम को लेकर अक्सर चर्चा होती है, तो आपको बता दें कि खान सर का असली नाम नाम फैजल खान है। खान सर भी आर्मी में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन वह लेफ्टी हैं जिसकी वजह से आर्मी में उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया। खान सर ने साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से MSc की डिग्री ली है।

गरीबी में कटा बचपन

खान सर के परिवार का नाता भले ही आर्मी से रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने बचपन में भी काफी मुश्किलें देखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर ने एक पुराने इंटरव्यू में बचपन के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह एक पेंसिल खरीद सकें। उनको बचपन से ही पढ़ाई की कीमत पता थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज करोड़ों बच्चों को पढ़ाने वाले खान सर खुद पढ़ाई में औसत थे। कोचिंग महंगी थी जिसकी वजह से उन्होंने खुद ही पढ़ाई की, लेकिन कई बार वह नाकामयाब हुए। इसी दौरान उनके दोस्त ने सलाह दी की तुमको ट्यूशन पढ़ानी चाहिए। इसके बाद से ही खान सर की जिंदगी बदलती चली गई। आज खान सर के चैनल के यूट्यूब पर 4 मिलियन (39 लाख) के करीब सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन

&nbs

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola