तेलंगाना: कौन हैं बीजेपी के कटिपल्ली? जिन्होंने सीएम केसीआर और भावी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को थमा दी शिकस्त

Who is Katipally Venkata Ramana Reddy: कटिपल्ली ने मौजूदा केसीआर और भावी मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को करारी शिकस्त थमा दी।

Who is Katipally Venkata Ramana Reddy

Who is Katipally Venkata Ramana Reddy

Who is Katipally Venkata Ramana Reddy: तेलंगाना चुनाव में भले ही कांग्रेस ने बाजी मार ली हो, लेकिन बीजेपी का एक उम्मीदवार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज की है। कामारेड्डी वीआईपी सीट के तौर पर देखी जा रही थी। जहां कटिपल्ली ने मौजूदा मुख्यमंत्री केसीआर और भावी मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को करारी शिकस्त थमा दी। आइए जानते हैं कि आखिर कटिपल्ली वेंकट रमना कौन हैं…

विज्ञापन

12वीं तक पढ़े हैं कटिपल्ली रमना रेड्डी

कटिपल्ली रमना रेड्डी व्यवसायी से नेता बने हैं। वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। 53 साल के कटिपल्ली के पास काफी संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल घोषित संपत्ति 49.7 करोड़ रुपये है। कटिपल्ली पर कुल 58.3 लाख रुपये की देनदारी है। उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

कटिपल्ली की धमाकेदार जीत पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने ट्वीट कर लिखा- कृपया इस महान व्यक्ति की उपेक्षा न करें! बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमना ने कामारेड्डी विधानसभा सीट से तेलंगाना के मौजूदा सीएम केसीआर और कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार रेवंत रेड्डी दोनों को हराया। यह एक बड़ी जीत है जिसकी चर्चा ही नहीं हो रही है!

उत्तरी तेलंगाना में स्थित है कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र

कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी तेलंगाना में स्थित है। यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बड़ी आबादी है। अनुसूचित जाति की 14.73% और अनुसूचित जनजाति की 4.67% आबादी मौजूद है। इसे एक सामान्य ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

जिले में अनुमानित साक्षरता दर 48.49% है। इस विधानसभा चुनाव में यहां 2,45,822 मतदाता पंजीकृत थे। टीआरएस के गम्पा गोवर्धन ने 2018 के चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कटिपल्ली ने अब यहां से 6741 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 66652 वोट मिले, जबकि सीएम केसीआर को 59911 और रेवंत रेड्डी को 54916 वोट मिले। हालांकि केसीआर ने दूसरी सीट गजवेल और रेड्डी ने कोडंगल से चुनाव जीत लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ