हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन है टाइमर बम बनाने वाला मास्टरमाइंड जावेद? जिसे STF ने किया गिरफ्तार

Who is Javed Timer Bomb Mastermind: आरोपी जावेद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने ये बम किसी महिला के कहने पर तैयार किए थे।

विज्ञापन
बम बनाने वाले मास्टरमाइंड जावेद को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।

Who is Javed Timer Bomb Mastermind: देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मंसूबों को सुरक्षा बलों की ओर से लगातार नाकाम किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी एसटीएफ ने टाइमर बम बनाने वाले मास्टरमाइंड जावेद को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि उसे 4 टाइमर बोटल बम (IED) के साथ STF ने पकड़ा। उसे मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। आइए जानते हैं कि आरोपी जावेद कौन है?

जानकारी के अनुसार, आरोपी जावेद मिमलाना रोड रामलीला टीला, थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर का निवासी है। उसे काली नदी पुल, चरथावल रोड थानाक्षेत्र कोतवाली नगर से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसकी मां का नाम नीतू है। वह जो नेपाल में लाजीम पार्ट, खरसानी ताल, काठमांडू की रहने वाली है।

7वीं तक की है पढ़ाई

जब उसके पिता नेपाल घूमने गए थे, तो वहीं उनकी नीतू से जान-पहचान हुई और उन्होंने शादी कर ली। उसके दो भाई और एक बहन है। आरोपी जावेद का जन्म नेपाल में ही हुआ था। जावेद के अनुसार, उसका भाई न्यूयार्क के शॉपिंग स्टोर पर काम करता है। जबकि बहन की शादी नेपाल में हुई है। जावेद 7वीं तक नेपाल में ही पढ़ा है। इसके बाद वह अपने दादा के यहां मुजफ्फरनगर आ गया।

विज्ञापन

बमों को किया गया निष्क्रिय

जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास मौजूद नीले बैग में रखे शूज के डिब्बे में बम मिला। बम डिस्पोजल स्क्वाड, आईबी, इंटेलीजेंस, एटीएस के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ये कार्रवाई की। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने बमों को निष्क्रिय कर किसी भी अप्रत्याशित घटना को होने से रोक लिया।

मराना के कहने पर किए थे बम तैयार 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 4 बोतल बम आईईडी है। बोतल में गन पाउडर-999 के साथ ही रुई, पीओपी और लोहे की छोटी गोलियां मिलीं। जावेद ने ये भी बताया कि उसने बाबरी, जनपद शामली की रहने वाली इमराना के कहने पर ये बम तैयार किए थे। आरोपी ने डॉक्टरों से ग्लूकोज की बोतलें और लोहे की गोलियां साइकिल की दुकान और घड़ी की मशीन से उपकरणों का इंतजाम किया।

विज्ञापन

बम के ऑर्डर के साथ इमराना ने 10 हजार रुपये एडवांस में दिए। पूरी डील 50 हजार रुपये में हुई। जब जावेद इमराना को बम पहुंचाने जा रहा था तब रास्ते में ही उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

चाचा के पास सीखा बारूद का काम

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा मोहम्मद इमरान अरर्शी मिमलाना रोड, रामलीला टीला में पटाखे बनाने का काम करते हैं। उसने उनके यहां रहकर बारूद और बोतल बम (आईईडी) बनाने का काम सीखा। इसके साथ ही उसने अन्य जानकारी यूटयूब और इंटरनेट से जुटाई। हालांकि इन टाइमर बोतल बम (आईईडी) का कहां प्रयोग करना था, इसके बारे में उसे नहीं पता। इसके बारे में इमराना ही जानती है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से कौन-सा वादा किया था, जो अब होगा पूरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola