Who is ISIS India Head Haris Farooqi in Hindi: आतंक के खिलाफ कार्रवाई में असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के दो शीर्ष आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, विशिष्ट इनपुट के आधार पर दो शीर्ष नेताओं को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला इलाके से दबोचा गया है। दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी बांग्लादेश से भारत की सीमा में दाखिल होते वक्त की गई।
हारिस फारूकी भारत में आईएसआईएस प्रमुख
गिरफ्तारी के बाद उन्हें गुवाहाटी में एसटीएफ ऑफिस लाया गया। आरोपी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के भी वॉन्टेड हैं। इन आरोपियों की पहचान देहरादून के चकराता के हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी के रूप में हुई है। हारिस फारूकी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है। इसी के साथ उसके सहयोगी दीवाना, पानीपत निवासी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को भी गिरफ्तार किया गया है। अनुराग ने कुछ समय पहले इस्लाम कबूल कर लिया था। उसकी पत्नी बांग्लादेश की नागरिक है।
आईएसआईएस के प्रशिक्षित सदस्य
जानकारी के अनुसार, हारिस और रेहान भारत में आईएसआईएस के सबसे ज्यादा प्रशिक्षित सदस्य हैं। उन पर पूरे भारत में कई स्थानों पर भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश का आरोप है। फारूकी को आईएसआईएस का सबसे प्रशिक्षित और प्रेरित नेता माना जाता है। वह युवाओं की आतंकी संगठन में बड़े पैमाने पर भर्ती कर रहा था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि फारूकी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ऑफ एएमयू (SAMU) की स्थापना की थी। दिसंबर में यूपी एटीएस ने इस संगठन के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन पर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का आरोप लगा था।
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई मामले दर्ज
कहा जा रहा है कि दोनों ने भारत में आईएसआईएस के नेटवर्क को आगे बढ़ाया था। आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। एनआईए, दिल्ली, एटीएस, लखनऊ समेत कई जगहों पर कई मामले लंबित हैं। असम पुलिस के सीपीआरओ ने कहा- एसटीएफ, असम पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए एनआईए को सौंपेगी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा हमला, ग्वादर बंदरगाह पर धमाके और अंधाधुंध फायरिंग
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
32 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
45 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines