पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहे आंतकी हैप्पी पासियो को अमेरिका में अरेस्ट कर लिया गया है। पंजाब की कानून व्यवस्था के लिए यह आतंकी बड़ा सिरदर्द बना हुआ था। इसके ऊपर एनआईए ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। पासिया बब्बर खालसा से जुड़ा था, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। इस आतंकी को अमेरिका में ICE की हिरासत में लिया गया है। पंजाब पुलिस को पहले इनपुट मिला था कि वह जर्मनी में है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड और अमेरिकी दौरे के दौरान विदेशों में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों पर निशाना साधा था। इन आतंकियों को मोदी ने न सिर्फ भारत, बल्कि सभी देशों के लिए बड़ा खतरा करार दिया था।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में पहली से 5वीं कक्षा तक हिंदी अनिवार्य, भड़के राज ठाकरे; सरकार को दी ये चेतावनी
दोनों देशों के साथ खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट भी शेयर की गई थी, जिसमें पासिया का नाम शामिल था। बता दें कि पासिया खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कमांडर की जिम्मेदारी संभाल चुका है, जो पंजाब में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसकी हर चाल ISI के द्वारा ऑपरेट की जाती थी। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कहने पर इस आतंकी ने सीधा पंजाब पुलिस पर ही हमले करने की साजिशें रचना शुरू कर दी थीं।
फंड मुहैया करवा रहा पाकिस्तान
पिछले 4 महीने में कई पुलिस थानों पर हमले के मामले सामने आए थे, जिसमें पासिया की भूमिका मिली थी। बता दें कि अब पाकिस्तान ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पाकिस्तान में ही खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के मौजूद होने की जानकारी मिली है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ ऐसे आंतकियों को लगातार फंड और हथियार मुहैया करवा रहा है। थानों पर हमले के मामले में पासिया के अलावा आतंकी जीवन फौजी की भूमिका भी सामने आई थी, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में है।
यह भी पढ़ें:गुजरात के इस जिले में बड़ा हादसा, बस और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर; 6 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines