Who is Gangster Rohit Godara Sukhdev Singh Gogamedi Murder take responsibility: राजस्थान के जयपुर से मंगलवार को बड़ी वारदात सामने आई। यहां पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह अपने घर के सोफे पर आराम से बैठे थे, इसके बाद तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है, लेकिन वे फरार हैं। करणी सेना के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है, जिसके बाद लोगों के मन एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये कौन है और उसने सुखदेव सिंह को क्यों मारा।
एक लाख रुपए का इनाम है घोषित गोदारा पर
करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मदारी लेते हुए फेसबुक पर लिखा कि सभी भाइयों को राम राम, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर। भाइयों, आज सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हत्या हमने कराई है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह हमारे दुश्मनों के साथ सहयोग करते थे और उन्हें मजबूत करते थे। जहां तक दुश्मनों की बात है तो उन्हें अपने घर के दरवाजे पर अपनी अर्थी तैयार रखनी चाहिए और जल्द ही उनसे मुलाकात भी होगी। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है और पुलिस ने उसे वांटेड घोषित कर रखा है। साथ ही उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा।
दो हत्याओं की जिम्मेदारी पहले भी ले चुका है गोदारा
जानकारी के अनुसार, रोहित गोदारा बीकानेर का रहने वाला है। 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से भाग गया। वह कथित तौर पर 2019 में चूरू में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गोदारा ने गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी द्वारा स्थापित किए जाने के बाद गोगामेड़ी लंबे समय राजपूत करणी सेना से जुड़े रहे, 2008 में इसके विभाजन के बाद जब इसके अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली ने पार्टी छोड़ दी और अपनी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना समिति का गठन किया, तब गोगामेड़ी को इसका अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, बाद में कालवी और गोगामेड़ी के बीच विवाद हो गया और कालवी को हटा दिया गया। इसके बाद गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोगामेड़ी को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं और उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी जान को खतरा है। गोगामेड़ी की पत्नी जब कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने जाती थी तो उसके साथ निजी बंदूकधारी भी होते थे।
ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गनमैन ने कराई हत्या, जिन हमलावरों के साथ आया उन्होंने ही मार दी गोली
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
44 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
47 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
53 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines