---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं BJP के नए IT सेल हेड दीपक म्हस्के? लेंगे अमित मालवीय की जगह

New Head Of BJP IT Cell: बीजेपी आईटी सेल ने पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त से अपनी पार्टी को तमाम चुनावों में जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया है, लेकिन अब इस टीम के मुखिया बदल चुके हैं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई है.

---विज्ञापन---

Who is Deepak Mhaske: बीजेपी ने अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को अपना नया आईटी सेल इंचार्ज नियुक्त किया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले महस्के ने भारतीय जनता पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के साथ तकरीबन 15 साल काम किया है. शायद यही वजह रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन पर भरोसा जताया है

चुनाव अभियानों का तजुर्बा

दीपक म्हस्के के पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री है और वे कई सालों से BJP के डिजिटल कामकाज से जुड़े रहे हैं. उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया कैंपेन में अहम रोल अदा किया है.

---विज्ञापन---

डिजिटल कैंपेन को संभालने का उनका एक्सपीरिएंस ऐसे वक्त में काम आएगा जब सोशल मीडिया राजनीतिक दलों के लिए एक बहुत जरूरी टूल बन गया है. नीतियों के बारे में बताने, राजनीतिक नैरेटिव का जवाब देने और वोटर्स से सीधे जुड़ने के लिए X, Facebook, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.

महस्के का फैमिली बैकग्राउंड

दीपक म्हस्के को पहली पीढ़ी का बीजेपी नेता माना जाता है और उन्होंने खुद कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है. उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है. उनके भाई, तेज प्रताप म्हस्के, आरएसएस से जुड़े हैं. 14 अगस्त को महस्के ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने संगठन और जन-सेवा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और नवीन के गाइडेंस और संगठन को लेकर उनके कमिटमेंट को इंस्पायरिंग बताया.

---विज्ञापन---

चुनाव से पहले अहम रोल

दीपक म्हस्के को ये बड़ी जिम्मेदारी ऐसे वक्त में मिली है जब BJP अपने ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर और डिजिटल रीच को मजबूत कर रही है. पार्टी की सोशल मीडिया टीम से उम्मीद है कि वो अपने कार्यक्रमों को पेश करने, वोटरों को जोड़ने और विपक्ष के अभियानों का जवाब देने में अहम रोल अदा करेगी.

पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

नई टीम के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस ग्रुप में ऑर्गेनाइजेशनल एक्सपीरिएंस, एनर्जी और ग्रासरूट कनेक्शन का मेल है. उन्होंने भरोसा जताया कि ये नेता पार्टी को मजबूत करने और जन-सेवा के कामों में योगदान देंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2026 05:35 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola