हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं अनुपमा सिंह? दुनिया के सामने पाकिस्तान को कहा- 'राक्षस', UN में भारत की बेटी ने पड़ोसी को दिखाया आईना

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की ओर से बोलते हुए भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कड़ा जवाब दिया. उन्होंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर राक्षस करार कर दिया.

विज्ञापन
Credit: News24

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में भारत की ओर से एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया गया. भारत का पक्ष रखते हुए भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया. उनके भाषण की चर्चा भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है. अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान की तुलना राक्षस से करते हुए कहा कि ये एक ऐसा देश है जहां के रक्षा मंत्री सरेआम आतंकवादियों को पालना, ट्रेनिंग देना और उनका इस्तेमाल करने को सही ठहराते हैं.

ये भी पढ़ें: सिंधु जल संधि अब कभी बहाल नहीं होगी, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

कौन हैं अनुपमा सिंह?

अनुपमा सिंह वर्तमान में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं. अनुपमा सिंह के एजुकेशन और करियर की बात करें तो उन्होंने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस में एमबीए किया. भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले वो प्रतिष्ठित कंपनी KPMG में दो साल से ज्यादा समय तक कंसल्टेंट और बाद में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं.
अर्थशास्त्र, विज्ञान और तकनीक जैसे विषयों में उनकी खास दिलचस्पी है. यही वजह है कि उन्हें एक काबिलकूटनीतिज्ञ माना जाता है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने की वजह से वो लगातार चर्चा में रहती हैं.

विज्ञापन

अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के लगाए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा था, है और आगे भी रहेगा. अपने संबोधन में अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद को आतंकवाद का पीड़ित बताता है, जबकि उसके नेताओं के बयान और नीतियां कुछ और ही कहानी बयां करती हैं. उन्होंने पाकिस्तान के रवैये को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि वो अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, पाकिस्तान के कॉल सेंटर से रची जा रही थी हमले की साजिश, ISI और शहजाद भट्टी से कनेक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola