---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं अंकुर जैन? इजिप्ट में पिरामिड के सामने की WWE स्टार से शादी, जानिए 7 Interesting Facts

Who is Tech Billionaire Ankur Jain: क्या आप जानते हैं इजिप्ट के फेमस पिरामिडों के सामने एक्स WWE स्टार एरिका हैमंड के साथ शादी करने वाले टेक अरबपति अंकुर जैन के बारे में ये 7 बातेंं...

---विज्ञापन---

Who is Tech Billionaire Ankur Jain: इजिप्ट के फेमस पिरामिड के सामने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड के साथ शादी करने वाले टेक अरबपति अंकुर जैन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अंकुर जैन ने 130 लोगों की मौजूदगी में फेमस पिरामिड के सामने एरिका के साथ शादी की कसमें खाई। अंकुर जैन और एरिका की शादी की रोमांटिक तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी के साथ लोगों के मन में अंकुर जैन को लेकर काफी सवाल हैं। ऐसे में हम आपके लिए अंकुर जैन से जुड़ी कुछ जानकारियां लेकर आएं हैं, जिसके बारे में हम 7 पॉइंट में बताएंगे।

---विज्ञापन---

अंकुर जैन से जुड़ें 7 पॉइंट्स

1. अंकुर जैन ब्लिट्ज रिवार्ड्स और कैरोस के फाउंडर और CEO हैं, ये दोनों टेक कंपनी हैं। अंकुर जैन की ब्लिट्ज रिवार्ड्स कंपनी कंज्यूमर को किराए के भुगतान सहित इसी तरह के बाकी के खर्चों पर रिवॉर्ड देने का काम करती है। जानकारी के अनुसार अंकुर की नेटवर्थ करीब 10 हजार करोड़ रुपये है।

2. अंकुर जैन ने व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

---विज्ञापन---

3. अंकुर जैन ने अपने दम पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जैसे साल 2017 में वह विश्व आर्थिक मंच की तरफ से यंग ग्लोबल लीडर के लिए नॉमिनेट हुए थे, साल 2011 में इंक मैगजीन ने उन्हें ‘वर्ल्ड्स बेस्ट कनेक्टेड 21 ईयर ओल्ड’ का नाम दिया था। इसके अलावा अंकुर जैन को ’30 अंडर 30′ सम्मानित किया गया है। साल 2012 में अंकुर जैन को क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर ने ’30 अंडर 30: सॉल्यूशन ब्रोकर’ भी कहा था।

4. अंकुर जैन टिंडर में प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। इसके अलावा अंकुर जैन एक्स-प्राइज़ फाउंडेशन का भी हिस्सा हैं।

---विज्ञापन---

5. अंकुर जैन और एरिका हैमंड की मुलाकात सेलिब्रिटी जिम रंबल बॉक्सिंग में हुई थी, यहां एरिका हैमंड एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम कर रही थीं। दोनों की मुलाकातें बढ़ती रहीं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

6. अंकुर जैन और एरिका हैमंड ने अपनी शादी को गैर-पारंपरिक तरीके से करने का फैसला किया। इस शादी में वेडिंग केक नहीं था, दुल्हन की तरफ से कोई पार्टी नहीं थी और ना ही दुल्हन की कोई दोस्त इस शादी में शामिल हुई थी।

---विज्ञापन---

7. अंकुर जैन और एरिका हैमंड की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इस शादी की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में लांस बैस, माइकल टर्चिन, रॉबिन थिक, अप्रैल लव गीरी, केविन ओ’लेरी और लिंडा ओ’लेरी, सेरेना केरिगन, टेक्सास के पूर्व गवर्नर रिक पेरी और अनीता पेरी, ब्रायन केली और कई राजनेता शामिल हुए थे।

First published on: Apr 28, 2024 07:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola