Ajay Singh Naruka Martyr Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा से बीती रात एक बुरी खबर सामने आई। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए। इस लिस्ट में राजस्थान के शहीद जवान अजय सिंह नरुका का नाम भी शामिल है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अजय सिंह नरुका को भी गोली लग गई थी। अजय को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अजय की मौत की खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया।
पत्नी ने उठाया फोन
अजय की शहादत की खबर देने के लिए जब सेना के जवानों ने उनके घर फोन किया, तो फोन पत्नी ने उठाया। पति की मौत की खबर सुनकर वो सन्न हो गई। कुछ ही समय में पूरे घर में मातम पसर गया। बता दें कि अजय सिंह नरुका की शादी 2 साल पहले शालू कंवर से हुई थी। अजय की पत्नी शालू भी चिड़ावा से MSC की पढ़ाई पूरी है।
6 साल पहले हुई थी भर्ती
राजस्थान के पिलानी में रहने वाले अजय नरुका 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। अजय एक सैन्य परिवार से ही ताल्लुक रखते थे। उनके पिता भी आर्मी के रिटायर्ड हवलदार थे। अजय नरुका घर में सबसे बड़े थे। उनका एक छोटा भाई भी है, जो भटिंडा में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है।
कल पहुंचेगा पार्थिव शरीर
अजय के जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी अजय को आखिरी बार नजर भर कर देखना चाहते हैं। अजय सिंह नरुका का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह 9:15 बजे उनके पैतृक गांव झुंझुना पहुंचेगा। जिसके बाद अजय के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
खबरों की मानें तो सेना को डोडा के जंगलों में कई आतंकी छिपे होने की लीड मिली। राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाने का प्लान बनाया। सेना को देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। साथ ही एक पुलिसकर्मी की भी शहादत हो गई। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। सेना हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद से आतंकियों को ढूंढने में लगी है।
यह भी पढ़ें- 32 दिन में 50 जवान शहीद…डोडा आतंकी हमले पर फूटा महबूबा मुफ्ती का गुस्सा, देखें क्या बोलीं?
संबंधित खबरें
कल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
22 mins agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
1 hr agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
1 hr ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
3 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines